7th Pay Commission:मिलेगी मोटी सैलरी, DA बहाली को खुशखबरी जल्द , जानें ताजा अपडेट

7th Pay Commission:मिलेगी मोटी सैलरी, DA बहाली को खुशखबरी जल्द , जानें ताजा अपडेट

नई दिल्ली, जून 23। देश भर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही मोटी सैलरी मिलने वाली है। कर्मचारियों को जल्द ही बढ़ी हुई सैलरी मिलने लगेगी। महंगाई भत्ते की बहाली को लेकर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि 1 जुलाई से देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का तोहफा मिल जाएगा।

 7th Pay Commission latest update: Very soon Central Government employees get good news of DA hike

26 जून इस बारे में अहम बैठक होने वाली है, जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली जेसीएम बैठक होगी, जिसमें वित्त मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होगी। इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में सैलरी बढ़ोतरी को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है। इस बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करेंगे। इस बैठक में डीए बहाली को लेकर ऐलान किया जा सकता है। जिसके बाद डीए और एरियर के भुगतान की घोषणा की जाएगी।

कर्मचारियों को उम्मीद है कि लंबे वक्त से बकाए डीए का इंतजार कर रहे कर्मियों को सरकार निराश नहीं करेगी। आपको बता दें कि कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण सरकार ने कर्मचारियों के डीए भुगतान पर जुलाई 2021 तक के लिए रोक लगा दी थी, जिसके बाद 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 का महंगाई भत्ते का भुगतान अब तक बाकी है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार तीनों बकाया किस्तों के भुगतान की घोषणा करेगी। अगर सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की घोषणा करती है तो उनका महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी पर पहुंच सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+