7th Pay commission: रेलवे कर्मचारियों के लिए Good News, गृह मंत्री ने किया ये वादा
नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। इस बीच रेलवे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी और पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांगों को लेकर ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फैडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। गृहमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया है कि उनकी मांगों को गौर करेंगे।

रेलवे कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा
ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फैडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने आज केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात की और वेतन बढ़ोतरी और पेंशन संबंधी अपनी मांगों को उनके सामने रखा। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है और कहा कि कर्मचारियों को नाराज नहीं रहने देंगे।
रेलकर्मियों को गृहमंत्री ने दिलाया भरोसा
गृहमंत्री ने रेल कर्मियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायत पर गौर किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि हम कर्मचारियों को नाराज नहीं रहने देंगे। उन्होंने रेलकर्मियों की शिकायत पर गौर करने का वादा किया है। ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने गृहमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान पुरानी पेंशन को बहाल किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लाखों रेलकर्मचारी ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारियों को जो सुविधाएं पहले से हासिल है, उन्हें बंद कर दिया गया, जिसे लेकर कर्मचारी बेहद नाराज है।
उन्होंने रनिंग स्टाफ के एलाउंस को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि बात तय होने के बावजूद रेलमंत्री के यहां फाइल रुकी हुई है। उन्होंने रेलकर्मियों की नाराजगी को लेकर कहा कि लाखों रेलकर्मी सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुके हैं। हालांकि गृहमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सरकार उनकी मांगों पर गौर कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications