7th pay commission: दिवाली से पहले लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिला तोहफा, बढेगी सैलरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी का इंतजार जारी है। अब तक उन्हें सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा नहीं मिला है, लेकिन इस बीच हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, जिसके बाद हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए में 2% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2018 से प्रभावी होगी, जिससे लाखों कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

 केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा

केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने भले ही न्यूनतम सैलरी और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की खुशखबरी न दी हो, लेकिन केन्द्रीय कर्मचारियों को सितंबर 2020 तक दो और साल के लिए अवकाश यात्रा छूट (LTC) भत्ते का लाभ उठाने के लिए जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और अंडमान निकोबार की हवाई सफर लाभ मिल गया है।

 इन कर्मचारियों की सैलरी में जल्द मिलेगा तोहफा

इन कर्मचारियों की सैलरी में जल्द मिलेगा तोहफा

तमिलनाडु के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने प्रदेश के सरकारी डॉक्‍टरों को जल्द राहत देने के संकेत दिए हैं। सरकार ने सरकारी डॉक्टरों के वेतन बढ़ाने और जल्‍द प्रमोशन की मांग को पूरा करने के लिए एक कमेटी बनाने की घोषणा की है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर सरकार फैसला वेतन बढ़ोतरी का फैसला लेगी।

 राजस्थान के शिक्षकों को तोहफा

राजस्थान के शिक्षकों को तोहफा

विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ी राजस्थान सरकार ने विश्वविद्यालों के शिक्षकों को बड़ा तोहफा देते हुए सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ोतरी की घोषणा की है। सरकार ने कहा है कि इसे एक-दो दिन में लागू किया जाएगा। सरकार ने राज्य के महाविद्यालय शिक्षकों के लिए सातवें वेतन आयोग का लाभ एक-दो दिन में लागू करने का फैसला किया है।

 क्या है कर्मचारियों की मांग

क्या है कर्मचारियों की मांग


वेतन बढ़ोतरी की आस देख रहे केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि सरकार उनकी न्‍यूनतम वेतन को 18000 से बढ़ाकर 26000 रुपए करे और फिटमेंट फैक्‍टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.8 करे। वेतन बढ़ोतरी की अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+