7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, DA में हुई बढ़ोतरी, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। 7th Pay Commission के तहत वेतन बढ़ोतरी का इतंजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को चुनाव से पहले मोदी सरकार ने एक और बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 9 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने का फैसला किया है।

 मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुश करने के लिए महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की है। कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2019 से देय होगा। सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों के साथ साथ पेंशनभोगियों को भी फायदा होगा।

 12 प्रतिशत हुआ डीए

12 प्रतिशत हुआ डीए

केंद्र सरकार के इस फैसले से करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। सरकार के फैसले से अब केंद्रीय कर्मचारियों को 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार के इस फैसले से देशभर में 48 लाख कर्मचारियों के साथ-साथ 62 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।

 खजाने पर बढ़ेगा बोझ

खजाने पर बढ़ेगा बोझ

सरकार ने मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद ये फैसला किया। सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को खुश करने की कोशिश की है। डीए में की गई 3 फीसदी बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर लगभग 9167 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। हालांकि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने में हो रही देरी से केंद्रीय कर्मचारियों में थोड़ी नाराजगी है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं कर पा रही है। उनकी मांगे हैं कि सरकार न्यूनतम वेतन को 18000 रुपए से बढ़ाकर 26000 रुपए करें। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ोतरी को लेकर बड़ा फैसला कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+