Good News: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA में 4% बढ़ोतरी की उम्मीद

Good News: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA में 4% बढ़ोतरी की उम्मीद

नई दिल्ली। सरकारी कर्मचारियों को अब भी सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन बढ़ोतरी का इंतजार हैं। कर्मचारियों को उम्मीद है कि मोदी सरकार के दूसरे कार् यकाल में जल्द ही उन्हें बड़ी खुशख बरी मिलेगी। इस बीच उम्मीद बढ़ गई है कि सरकारी कर्मचारियों को जुलाई 2019 में महंगाई भत्‍ते (DA) में 4 प्रतिशत का तोहफा मिल सकता है।

 कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी। माना जा रहा है कि ये बढ़ोतरी 4 प्रतिशत के करीब होगी। अगर ऐसा होता है तो फिर कर्मचारियों का DA बढ़कर 16 फीसदी तक पहुंच जाएगा। ये बढ़ोतरी डीए में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी होगी। हालांकि डीए गणना करने वाले जानकारों के मुताबिक महंगाई भत्‍ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन यह बढ़कर 5 फीसदी भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मई और जून के कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स के आंकड़े अभी नहीं आए हैं।

 महंगाई में बढ़ोतरी

महंगाई में बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश के राज्‍य कर्मचारी संयुक्‍त परिषद, के महामंत्री आरके निगम के मुताबिक इस बार DA में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स (CPI) में अप्रैल 2019 के आंकड़ों में महंगाई बढ़ी है। वहीं आपको ये भी बता दें कि जनवरी 2019 में केंद्र सरकार ने महंगाई भत्‍ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

केंद्रीय कर्मचारियों की मांग

केंद्रीय कर्मचारियों की मांग

आपको बता दें कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से अधिक वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि बेसिक सैलरी को 18000 रुपए से बढ़ाकर 26000 रुपअ की जाए। वहीं फिटमेंट फैक्टर में भी सुधार किया है। 2016 में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी मिल गई, लेकिन अब तक कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+