7th Pay Commission:इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दिवाली से पहले बोनस को लेकर बड़ा ऐलान
7th Pay Commission: रेलव कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मिलेगा 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। त्योहारों की शुरुआत हो गई है। नवरात्र, दिवाली आत ही घर में खुशियां आ जाती है। वहीं सरकार के फैसले से रेलवे कर्मचारियों के घर बड़ी खुशियां आई हैं। भारतीय रेलवे ने 11.56 लाख नॉन गजेटेड कर्मचारियों को बड़़ा तोहफा मिला है। दिवाली से पहले सरकार ने रेलवे कर्मचारियों की झोली भर दी है। कर्मचारियों को 78 दिनों की सैलरी के बराबर बोनस का ऐलान किया गया है।

कर्मचारियों को तोहफा
दिवाली से पहले ही सरकार ने लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस का ऐलान किया है। सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए पिछले साल की तरह इस साल भी बोनस देने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले का लाभ 11.56 लाख नॉन गजेटेड रेलवे कर्मचारियों मिलेगा।

11.56 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
सरकार के कर्मचारियों को तोहफा दिया है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबनिट फैसल की जानकारी दी और कहा कि आज कैबिनेट बैठक में 2 विभागों को लेकर फैसले हुए हैं, जिसके बाद कर्मचारियों के बोनस को लेकर फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मचारियों को सालों से प्रोडक्टिविटी लिंक बोनस दिया जा रहा है। इसी के तहत सरकार ने इस साल भी इन कर्मचारियों को 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस देने का फैसला किया है। हालांकि सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर 1985 करोड़ रुप का बोझ बढ़ेगा।

डीए बढ़ोतरी की घोषणा
आपको बता दें कि सरकार ने डेढ़ साल से महंगाई भत्ते पर लगी रोक को हटाते हुए जुलाई 2021 में फिर से डीए बहाली का फैसला ले दिया। सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हु महंगाई भत्ते को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया। केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य सरकारों ने भी एक के बाद एक कर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला दिया।
Reliance Jio: फेसबुक-व्हाट्सऐप के बाद अब जियो नेटवर्क हुआ डाउन, कॉलिंग और इंटरनेट यूजर्स परेशान












Click it and Unblock the Notifications