Reliance Jio: फेसबुक-व्हाट्सऐप के बाद अब जियो नेटवर्क हुआ डाउन, कॉलिंग और इंटरनेट यूजर्स परेशान
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। Jio Network Down. हाल ही में फेसबुक, व्हाटसऐप, इंस्टाग्राम का सर्वर करीब 9 घंटे तक डाउन रहा, जिसके कारण यूजर्स को बड़ी परेशानी हुई। अब इसके बाद देश के सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के नेटवर्क में परेशानी आ रही है। जियो यूजर्स को को कॉलिंग और इंटरनेट इस्तमाल नहीं कर पा रहे हैं। सुबह 9 बज से ही जियो के नेटवर्क में परेशानी आ रही है। 6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से जियो ( Reliance Jio) के नेटवर्क में दिक्कतें आ रही है।
Recommended Video

जियो नेटवर्क ठप
आपको बता दें कि देश में रिलायंस जियो यूजर्स की संख्या 61 लाख को पार कर गई है। जियो के सस्ता और फ्री प्लान यूजर्स को आकर्षित करते हैं, लेकिन बुधवार को लाखों जियो यूजर्स को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 4000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई। लोगों ने इंटरनेट और कॉलिंग कनेक्ट को लेकर आ रही परेशानी की शिकायत दर्ज कर रहे हैं। जियो के कई ग्राहक अपने मोबाइल फोन पर इंटरनेट और कॉलिंग नहीं कर पा रहे हैं। नेटवर्क समस्या के चलते उपभोक्ताओं को बात करने में भी परेशानी हो रही है। वहीं यूजर्स को इंटरनेट का इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है। लोग नेटवर्क से परेशान होकर ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। जियो यूजर्स की शिकायतों के कारण ट्विटर पर #jiodown ट्रेंड करने लगा।
दरअसल ये परेशानी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, इंदौर और रायपुर के जियो यूजर्स के सामने आ रही है। जियो ने इस परेशानी को लेकर कहा कि उनकी टेक्निकल टीम जुटी है और वो इसे जल्द सुचारू कर देगी। उम्मीद है कि जल्दी ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम भी सोमवार को कई घंटों के लिए ठप पड़ गया था।












Click it and Unblock the Notifications