7th Pay Commission:मोदी सरकार के बाद इन राज्यों ने भी दिया कर्मचारियों को तोहफा, सैलरी में बंपर बढ़ोतरी
7th Pay Commission:मोदी सरकार के बाद इन राज्यों ने भी दिया कर्मचारियों को दिया तोहफा, सैलरी में बंपर बढ़ोतरी
नई दिल्ली। 7th Pay Commission. मोदी सरकार ने हाल ही में अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी किया। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया। कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को डेढ़ साल के लिए रोक दिया गया था। अब सरकार ने फ्रीज किए गए महंगाई भत्ते पर से रोक हटा ली है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है।
Recommended Video

इन राज्यों ने भी कर्मचारियों को दिया तोहफा
केंद्र सरकार के बाद कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। केंद्र सरकार के ऐलान के उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया। योगी सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया। सरकार के इस ऐलान के बाद अब प्रदेश के कर्मचारियों को 28 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोना संकट क दौरान आर्थिक बोझ को कम करने के लिए महंगाई भत्ते की तीन किश्तों के भुगतान पर रोक लगा दी थी। केंद्र का अनुसरण करते हुए राज्यों ने भी ऐसा ही किया।

इन प्रदेश के कर्मचारियों को भी मिलेगा बढ़ा वेतन
यूपी के अलावा जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, राजस्थान और हरियाणा सरकार ने भी अपने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन देने का फैसला किया है। सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के भत्ते में इजाफा कर दिया है। कर्नाटक सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के 11.25 फीसदी से बढ़ाकर 21.5 फीसदी कर दिया है तो वहीं बाकी प्रदेश सरकारों ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

बिहार सरकार भी तैयारी में
कर्मचारियों के रूके हुए महंगाई भत्ते को लेकर बिहार की नीतीश सरकार भी बड़ा ऐलान कर सकती है। जल्द ही बिहार के सरकारी कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। बिहार सरकार इसे अंतिम रूप देने में जुटी है। उम्मीद की जा रही है कि 15 अगस्त से कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिया जाएगा। वहीं कर्मचारियों को जुलाई का एरियर भी दिया जाएगा। सरकार के फैसले के बाद बिहार प्रदेश कर्मचारियों को भी 28 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
Banking News: आरबीआई ने एक और बैंक पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या होगा खाताधारकों पर असर












Click it and Unblock the Notifications