7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को अगले हफ्ते मिल सकती है खुशखबरी! 3 फीसदी तक बढ़ सकता है DA
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी जुलाई डीए बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी घोषणा जल्द होने की संभावना है। डीए बढ़ोतरी की घोषणा की तारीख को लेकर सरकार की ओर से अभी कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैसले की घोषणा सितंबर में होने की संभावना है।
मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में खुदरा महंगाई की दर जुलाई में 15 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में सरकार महंगाई भत्ते (डीए) को 3% बढ़ाकर 45% तक करने की उम्मीद है। डीए बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी।

बता दें कि, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते/राहत की गणना हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा जारी औद्योगिक श्रमिकों के लिए नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर की जाती है।
हाल ही में ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा था कि, सरकार की ओर से जून 2023 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू 31 जुलाई 2023 को जारी किया गया था। हम महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तीन प्रतिशत अंक से कुछ अधिक है। सरकार दशमलव बिंदु से अधिक डीए बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है। इस प्रकार डीए तीन प्रतिशत अंक बढ़कर 45 प्रतिशत होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग अपने रेवेन्यू के आधार पर डीए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार करेगा और प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा। उसके बाद ही डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की जाएगी।
अभी एक करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 42% महंगाई भत्ता मिल रहा है। जहां केंद्र सरकार के कर्मचारियों को डीए मिलता है, वहीं पेंशनर्स को डीआर दिया जाता है। डीए और डीआर में साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ोतरी की जाती है।
पिछली बार डीए में बढ़ोतरी मार्च 2023 में की गई थी और इसे 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, मौजूदा मुद्रास्फीति दर को देखते हुए अगली डीए बढ़ोतरी 3% होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications