7th pay Commission: 26 जून को लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी,DA बढ़ोतरी को लेकर फैसला
7th pay Commission: 26 जून को लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, DA बढ़ोतरी को लेकर फैसला
नई दिल्ली, जून 25। सातवें वतन आयोग के तहत वेतन बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को शनिवार को बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद है। 26 जून को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और एरियर भुगतान समेत कई अहम मुद्दों पर बैठक होनी है। इस बैठक में डीए बहाली को लेकर फैसला लिया जा सकता है, जिसका इंतजार देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को है।

26 जून को अहम बैठक
26 को अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के अधिकारी के अलावा वित्त मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे। इस अहम बैठक में महंगाई भत्ते के बकाया भुगतान पर फैसला लिया जा सकता हैं। इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को बकाया डीए का मोटा भुगतान होगा। इस बैठक में महंगाई भत्ते, एरियर के अलावा 10 बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक के लिए कुल 29 मुद्दों की लिस्ट तैयार की गई है। बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट सेक्रेटरी करेंगे।

इन मुद्दों पर बहस की उम्मीद
इस अहम बैठक में महंगाई भत्ते मं बढ़ोतरी और भुगतान के अलावा एरियर को लेकर फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा सीजीएचएस के बाहर के सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम लागू करने पर चर्चा की जा सकती है। वहीं हॉस्पिटल के खर्चों के रीइम्बर्समेंट का प्रावधान जोड़ने पर चर्चा की जा सकती है। साथ ही इस बैठक में हॉस्पिटल पेंशट केयर अलाउंस, कर्मचारियों के मेडिकल एडवांस, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम को रिवाइज करने पर फैसला लिया जा सकता है।

डीए बहाली पर फैसला
इस बैठक के बाद केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के बकाया डीए और एरियर के भुगतान पर फैसला ले सकती है। कोरोना की पहली लहर के दौरान लॉकडाउन की घोषणा के बाद सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के भुगतान पर रोक लगा दी थी। माना जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों को 1 जनवरी 2020, जून 2020 और 1 जनवरी 2021 तक की तीन किस्तों का भुगतान करेगी। वहीं जून 2021 के महंगाई भत्ते का भी ऐलान संभव है। माना जा रहा है कि सरकार डेढ़ साल के एरियर के साथ डीए भुगतान का तोहफा दे सकती है।

ट्रैवल अलाउंस को लेकर फैसला
DA के इंतजार क बीच सरकार ने कर्मचारियों को ट्रैवल अलाउंस के क्लेम के लिए मियाद बढ़ा दी है। इस राहत के बाद रिटायरमेंट पर कर्मचारी 180 दिन में अपना ट्रैवल अलाउंस क्लेम कर सकेंगे। इसके बारे में वित्त मंत्रालय के एक्सपेंडिचर विभाग की ओर से जानकारी दी गई है। इस आदेश को 15 जून से लागू कर दिया गया है। आपको बता दें कि पहले ट्रैवल क्लेम के लिए मियाद 60 दिन की थी, जिसे अब बढ़ाकर 180 दिन कर दिया गया है। हालांकि अभी भी ट्रांसफर और ट्रेनिंग के दौरान क्लेम सबमिशन के लिए डेडलाइन 60 दिन ही रखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications