7th Pay Commission: DA बढ़ोतरी को लेकर आई एक और खुशखबरी, वित्त मंत्रालय ने दिए ये आदेश

7th Pay Commission: DA बढ़ोतरी को लेकर आई एक और खुशखबरी, वित्त मंत्रालय ने दिए ये आदेश

नई दिल्ली। 7th Pay Commission. सातवें वेतन आयोग को लेकर लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी( Salary Hike) का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों( Central Government Employees) का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए बकाया महंगाई भत्ते( DA Hike) को बहाल करने का आदेश दे दिया। वहीं अब वित्त मंत्रालय ने इसे क्रियान्वन करने का आदेश दे दिया है।

 7th Pay Commission: Good News for Central Govt Employees, After Announcement on DA Hike Finance Ministry Issue order for Implementation
वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के रुके हुए महंगाई भत्ते को बहाल करने का आदेश दे दिया। सरकार के आदेश के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता का 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो जाएगा। वहीं अब वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले के क्रियान्वयन का आदेश दे दिया है। इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही बढ़ी हुई दर के साथ महंगाई भत्ता मिलने लगेगा और उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी।

सरकार ने महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। कर्मचारियों को जुलाई के वेतन में 28 फीसदी की दर से डीए मिलेगा। वित्त मंत्रालय का य आदेश रक्षा सेवाएं अनुमान से भुगतान पाने वाले असैन्य कर्मचारियों पर भी लागू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+