5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू, रेस में जियो, आइडिया, वोडाफोन, अडानी ग्रुप
नई दिल्ली, 26 जुलाई। 5जी नेटवर्क के लिए आज देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी हो रही है। अब जल्द ही आपको 5जी की सुविधा अपने मोबाइल फोन पर मिलेगी। 5जी की नीलामी में देश की चार बड़ी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, ये सभी कंपनियां 72 गीगाहर्ट्ज की रेडियोवे्स को हासिल करने के लिए 4.3 लाख करोड़ की नीलामी में हिस्सा ले रही हैं। नीलामी की प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। हालांकि इस 5जी की बिक्री प्रक्रिया को पूरा होने में कई दिन लग सकते हैं। इस नीलामी में अडानी इंटरप्राइजेस, भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया हिस्सा ले रहे हैं।

बता दें कि 5जी नीलामी ऑनलाइन हो रही है, इसमे हिस्सा लेने वाली कंपनियों ने पहले ही अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट कर रखा है। सभी कंपनियों ने एक निश्चित राशि को नीलामी में हिस्सा लेने के लिए जमा किया है। आसान भाषा में कहे तो जो कंपनी ज्यादा ईडीएम जमा करेगी उसके नीलामी में जीतने के संभावना उतनी अधिक होगी। जो चार कंपनियां आज की नीलामी में हिस्सा ले रही हैं उसमे सबसे कम राशि गौतम अडानी की कंपनी ने जमा की है, जबकि सबसे अधिक राशि रिलायंस जियो ने जमा की है। ऐसे में जियो के नीलामी में जीतने की संभावना सबसे अधिक है।
Recommended Video
माना जा रहा कि नीलामी में सिर्फ चार कंपनियां ही हिस्सा ले रही हैं लिहाजा यह बहुत अधिक प्रतिस्पर्धात्मक नहीं होगी। सरकार ने इस बात की पुष्टि की है कि 72 गीगाहर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी को नीलाम किया जाएगा, इसके साथ ही 600, 700, 800, 900, 1800, 2100, 2300, 3300, मेगाहर्टज और 26 गीगाहर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी को भी नीलाम किया जाएगा। अडानी ग्रुप ने 100 करोड़ की राशि तो मुकेश अंबानी की कंपनी ने 14000 करोड़ रुपए ईडीएम के तौर पर जमा किए हैं। वहीं सुनील मित्तल की भारती एयरटेल ने 5500 करोड़ रुपए ईडीएम जमा की है। जबकि वोडाफोन आइडिया ने 2200 करोड़ रुपए ईडीएम जमा की है।
देश में 5जी की शुरुआत की बात करें तो माना जा रहा है कि अगस्त माह में यह नीलामी पूरी हो जाएगी और अक्टूबर माह तक लोगों तक यह पहुंचेगी। माना जा रहा है कि अडानी अपने प्राइवेट नेटवर्क को फैलाने के लिए कम से कम जरूरत के अनुसार स्पेक्ट्रम को हासिल करने की कोशिश करेगी। वह एयरपोर्ट्स पर डेटा सेंटर के लिए मुख्य रूप से इसे हासिल करने की कोशिश करेगी। विश्लेषकों का कहना है कि अडानी कंपनी निश्चित मात्रा में ही 5जी स्पेक्ट्रम हासिल करना चाहती है। आईडी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 20-25 भारतीय शहरों को 5जी नेटवर्क की सुविधा इस साल के अंत तक मिलेगी। ग्लोबल मार्केट की तुलना में भारतीय लोगों को 5जी सुविधा कम दाम पर मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications