5G Auction Day 1: पहले दिन लगी 1.45 लाख करोड़ की बोलियां, रेस में अडानी-अंबानी समेत ये बड़े खिलाड़ी

5G Auction Day 1: पहले दिन लगी 1.45 लाख करोड़ की बोलियां, रेस में अडानी-अंबानी समेत ये बड़े खिलाड़ी

नई दिल्ली। 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले दिन 1.45 लाख करोड़ की बोलियां लगाई गई। इस नीलामी में गौतम अडानी की कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो, सुनील मित्तल की कंपनी भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया शामिल है। ये चार कंपनियां इस नीलामी की सबसे बड़ी दावेदार है।

 5G Auction Bid First Day: Bidding amount exceeds Rs 1.45 lakh crore on Day 1, Adani,Airtel, Reliance Jio, Vi Paticipated

आज नीलामी के पहले दिन 1.45 लाख करोड़ की बोलियां लगाई गई है। वहीं इस बार उम्मीद की जा रही है कि स्पेक्ट्रम की नीलामी साल 2015 के रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी। ये नीलामी 4 दौर में होगी। जिसमें पहले दौर की नीलामी 26 जुलाई को हुई। नीलामी में शामिल कंपनियों ने 3300 मेगाहर्ट्स और 26 गीगाहर्ट्स में सबसे ज्यादा मजबूती के साथ बोलियां लगाई है। वहीं 700 मेगाहर्ट्स के लिए भी बोलियां मिली है।

कंपनियां मिडियम और हाई बैंड में सबसे ज्यादा रूचि दिखा रही है। सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल सितंबर से 5जी सेवा सरकार स्पेक्ट्रम रिकॉर्ड समय में आवंटित करेगी और 5जी सेवाएं सितंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि देश में 5जी सेवा चालू होने के बाद इंटरनेट की रफ्तार बढ़ जाएगी। इसका लाभ ई-स्वास्थ्य, मेटावर्स, मोबाइल गेमिंग समेत कई सेक्टर्स को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+