सावधान! देश में 32 लाख ATM हुए हैक, इसलिए बदलवाए गए थे पिन
21 मई से 11 जुलाई 2016 के बीच देश की बैंकिंग सिस्टम पर एक बड़ा मालवेयर अटैक हुआ था। जिसमें 32 लाख डेबिट कार्ड को हैक कर लिया गया था।
नई दिल्ली। आपको याद होगा कि पिछले कुछ महीने पहले आपसे अपने बैंक एटीएम का पिन कोड बदल ने को कहा गया था। बैंकों की ओर से एसएमएस भेजकर लोगों को अपने एटीएम का पिन बदलने को कहा गया था। कई एटीएम ब्लॉक कर दिए गए थे। ऐसा क्यों किया गया था, इसका खुलासा अब एक रिपोर्ट के जरिए किया गया है।

हिटैची पेमेंट सर्विस ने अपनी रिपोर्ट में इस बात खुलासा करते हुए कहा है कि पिछले साल भारत में 32 लाख एटीएम कार्ड हैक कर लिए गए थे। 21 मई से 11 जुलाई 2016 के बीच देश की बैंकिंग सिस्टम पर एक बड़ा मालवेयर अटैक हुआ था। जिसमें 32 लाख डेबिट कार्ड को हैक कर लिया गया था। इसी कारण कंपनी ने संबंधित बैंकों से अपने अपने ग्राहकों से फौरन कार्ड का पिन बदलवाने का आग्रह भी किया था। इसके लिए कंपनी ने माफी भी मांगी है।
नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीएल) के अनुमान के मुताबिक इस साइबर अटैक के कारण 600 ग्राहकों ने अपने साथ 1.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। लोगों को नुकसान के साथ-साथ सर्विस बाधित हुई। जापानी कंपनी हिटैची ने इस बारे में अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले साल उनके सिस्टम पर वायरस अटैक हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक इस मालवेयर का पहला अटैक यस बैंक के एक एटीएम के जरिये हुआ था। आपको बता दें कि यस बैंक हिटैची की सबसे बड़े ग्राहकों में से है।
कंपनी के मुताबिक साइबर चोर ने न सिर्फ एक वायरस कोड हिटैची पेमेंट सर्विसेज के सिस्टम में डाल दिया बल्कि इसके पैटर्न को भी परमानेंट डिलीट कर दिया। अपनी गलती मानते हुए हिटैची ने कहा है कि वो इस मालवेयर अटैक करने वाले को पकड़ नहीं पाए। इसके लिए कंपनी की ओर से लोगों से माफी मांगी गई है।












Click it and Unblock the Notifications