2000 Rs Note: आज से बदले जाएंगे 2000 रुपए के नोट, बैंकों ने कसी कमर, बैंक जाने से पहले पढ़ लीजिए जरूरी बातें

2000 rs Currency note: आज से बैंकों में 2000 रुपए के नोट को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके लिए बैंकों ने खास तैयारी की है। लोगों के संभावित भीड़ को संभालने के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं।

2000 currency

2000 Rs Currency Note: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपए के नोट को बंद करने का ऐलान किया था, जिसके बाद आज से बैंकों में 2000 के नोट के बदले दूसरे नोट बांटने की प्रक्रिया की शुरुआत होने जा रही है। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग 2000 के नोट को बदलने के लिए बैंक पहुंचेंगे, जिसको देखते हुए बैंको ने अपनी कमर कर ली है।

बैंकों ने इसके लिए एक खास काउंटर को तैयार किया है, जहां पर ग्राहक अपने 2000 रुपए के नोट को बदल सकेंगे और इसके बदले दूसरे नोट ले सकेंगे। बैंको में 2000 रुपए के नोट बदलने आ रहे लोगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं, उनकी लाइन को संभालने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

बता दें कि आरबीआई ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि 2000 रुपए के नोट अब चलन में नहीं रहेंगे, लिहाजा इसे बदलने की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है और यह प्रक्रिया सितंबर माह तक चलेगी

2000 रुपए के नोट को बिना कोई आडी कार्ड दिए या फिर स्लिफ भरे बदला जा सकता है। लेकिन कुछ बैंक के अधिकारियों का कहना है कि वह सिर्फ उन्ही लोगों को नोट बदलने की अनुमति देंगे जो अपना आईडी कार्ड दिखाएंगे।

कई राज्यों में बैंकों ने स्थानीय पुलिस की इसके लिए मदद मांगी है ताकि बैंक में आने वाली भीड़ पर काबू पाया जा सके। बैंकों की ओर से लोगों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी तरह की अभद्रता अगर बैंक में की गई तो उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया जा सकता है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 12000 बैंकों की ब्रांचों ने फैसला लिया है कि वह 2000 रुपए के नोट को बदलने के लिए अलग से काउंटर बनाएंगे। युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के प्रवक्ता अनिल तिवारी ने कहा कि बैंक यह अपेक्षा नहीं कर रहे हैं कि बहुत बड़ी संख्या में भीड़ आएगी क्योंकि सिर्फ 10 फीसदी लोगों के पास ही 2000 रुपए के नोट हैं।

जिन लोगों का बैंक में केवाई हुई है वह कितनी भी 2000 रुपए की नोट को जमा कर सकते हैं। वहीं जनधन खातों में सिर्फ 10000 रुपए तक ही 2000 रुपए के नोट जमा किए जा सकते हैं।

शर्मा ने कहा कि हम लोगों से अपील करते हैं कि वह फर्जी 2000 रुपए के नोट लेकर ना आएं, ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बैंक मे फर्जी नोट को चेक करने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। सोमवार को 2000 रुपए के 90 करोड़ रुपए लखनऊ के बैंकों में कैश के जरिए जमा किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+