समंदर की 31000 फीट की गहराई में मिला सोने का भंडार, डूबे जहाज के मलबे में मिला 17 अरब डॉलर का खजाना

समंदर की 31000 फीट की गहराई में मिला सोने का भंडार, डूबे जहाज के मलबे में मिला 17 अरब डॉलर का खजाना

नई दिल्ली। समंदर की गहराईयां रहस्यों से भरी है। समुद्र के गहरे पानी में कई राज छुपे हैं, जो धीरे-धीरे खुल रहे हैं। ऐसा ही एक राज हाल में दुनिया के सामने आया है। समुद्र में करीब 200 साल पहले डूबे सैन जोस युद्धपोत के मलबे को नौसैनिकों और गोताखोरों से खोज निकाला है। इस जहाज के साथ न केवल इतिहास के पन्ने खुले हैं बल्कि अचूक खजाने का भंडार भी खुल गया है। समंदर की 32000 फीट की गहराई में दबे इन जहाजों के मलबे में 17 बिलियन डॉलर के खजाने का भंडार मिला है।

समंदर में मिला खजाना

समंदर में मिला खजाना

स्पेनिश सरकार ने समुद्र की गहराई में दबे दो समुद्री जहाजों के मलबे का पता लगा दिया है। इन जहाजों को लेकर खोजकर्ताओं ने बड़ा खुलासा किया है। खोजकर्ताओं के मुताबिक इन जहाजों में 17 बिलियन डॉलर का सोना लदा हुआ था। सोने से लदे इन जहाजों को अंग्रेजों ने साल 1708 में हमला कर डुबो दिया था। अंग्रेजों ने सैन जोस युद्धपोत पर लदे सोने के लूटने की कोशिश की, लेकिन इस आक्रमण में जहाज क्षतिग्रस्त होकर डूब गया।

 सोने से लदा था जहाज

सोने से लदा था जहाज

इन डुबे हुए जहाजों को खोजने के लिए सालों से नौसैनिक और गोताखोर जुटे हुए थे। खोजकर्ताओं की पूरी टीम इन जहाजों को खोजने में सालों तक चुटी रही, जिसके बाद साल 2015 में इन्हें खोज लिया गया। इस जहाज को खोजकर्ताओं ने साल 2015 में खोजा था। इस जहाजों के मलबे को लेकर स्पेनिश सरकार ने अब वीडियो जारी किया है। इन जहाजों के मलबे के फुटेज को जारी किया है।

 31000 फीट की गहराई में मिला खजाना

31000 फीट की गहराई में मिला खजाना

स्पेनिश सरकार की ओर से वीडियो जारी किया गया है, जिसमें देखथा जा सकता है कि जहाज के मलबे में सोने के सिकेक, चीनी मिट्टी के बर्तन, कप, बंदूक, तोपें जैसी चीजें बिखरी पड़ी हैं। जहाज के पास एक नाव और एक स्कूनर भी है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ये जहाज 200 साल पुराने हैं। वहीं न्यूजवीक के मुताबिक इतने सालों तक समंदर में दबे होने के बावजूद जहाज का एक हिस्सा और सामान पूरी तरह से सुरक्षित है। अब सरकार मलबे में मिली चीजों के बारे में विस्तार से स्टडी की तैयारी कर रही है। पुरातत्व विभाग के जानकार इसके बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं।

Gold Price: सोना खरीदारों की लगी लॉटरी, बेतहाशा सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें आज 10 ग्राम सोने-चांदी का रेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+