Vodafone-Idea और Airtel यूजर्स ध्यान दें, जल्द बंद हो जाएंगे 20 करोड़ कनेक्शन
नई दिल्ली। अगर आप वोडाफोन, आइडिया या फिर एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए अहम है। जल्द ही ये टेलिकॉम कंपनियां अपना 20 करोड़ कनेक्शन बंद करने वाली है। देशभर में वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के 20 करोड़ कनेक्शन काम करना बंद कर सकते है। आइए आपको बताएं क्या है इसके पीछे की वजह?

बंद होंगे 20 करोड़ कनेक्शन
वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने तय किया है कि वो जल्द ही कनेक्शन बंद कर देंगे जो अब भी 2जी कनेक्शन पर चिके हैं। अपना Average Revenue per user सुधारने के लिए टेलिकॉम कंपनियों से फैसला किया है। दरअसल वोडाफोन के 15 करोड़ और एयरटेल के करीब 10 करोड़ यूजर्स अभी भी 2G सिम पर टिके हैं । इन यूजर्स ने अब तक अपना कनेक्शन अपग्रेड नहीं कराया है। ये यूजर्स कंपनी के एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर कम कर रहे हैं। कंपनी ऐसे में 4G और 5G के जमाने में 2जी कनेक्शन को खत्म करने की तैयारी में है।

35 रुपए से कम रिचार्ज करवाने वाले नंबर होंगे बंद
दरअसल रिलायंस जियो के आने के बाद से टेलिकॉम सेक्टर में प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। जियो के फ्री ऑफर्स की वजह से बाकी कंपनियों को भी अपने प्लान या तो सस्ते करने पड़े या डेटा बढ़ानी पड़ी। ऐसे में टेलिकॉम कंपनियों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल ने प्रति व्यक्ति औसत खर्च (अर्पू) की श्रेणी में कम खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने ऐसे यूजर्स के कनेक्शन बंद करने का फैसला किया है जो हर महीने नेटवर्क पर 35 रुपए से कम खर्च करते हैं।

मल्टीपल सिम से बढ़ी मुश्किल
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक देशभर में 25 करोड़ यूजर्स ऐसे हैं, जो ड्युअल सिम फोन का इस्तेमाल करते हैं। मल्टीपल सिम के इस्तेमाल से लोग एक सिम को सिर्फ इंटरनेट कनेक्शन के लिए इस्तेमाल करते हैं, जबकि दूसरे सिम से छोटा रीचार्ज करवा कर कॉलिंग सुविधा लेते हैं। इस वजह से टेलिकॉम कंपनियों के प्रति व्यक्ति आय कम होती है और उनको आर्थिक नुकसान होता है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications