दिल्ली में ATM गैंग एक्टिव, 12 लोगों ने गंवाए 10 लाख रुपए, ऐसे सेफ रखें अपना पैसा

नई दिल्ली। दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए ये खबर खास है। खास इसलिए कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में एटीएम फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ATM गैंग एक्टिव हो गया है। ये गैंग आपकी जमां पूंजी में सेंधमारी कर रहे हैं। आपकी जानकारी के बिना ही आप के खाते से पैसे निकल जाते हैं। पूर्वी दिल्ली के करीब 12 लोगों के खाते से 10 लाख रुपए से अधिक रकम निकाल लिए गए। ये लोग एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करके पैसे निकाल लेतें हैं।

 दिल्ली में सक्रिय हुआ ATM गैंग

दिल्ली में सक्रिय हुआ ATM गैंग

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से अलग-अगल बैंक के खाताधारकों के खाते से 10 लाख से अधिक की रकम निकाल ली गई है। पूर्वी दिल्ली में ऐसे 12 मामले सामने आए हैं, जहां एटीएम में कार्ड क्लोनिंग के जरिए खाताधारकों के खाते से बिना उनकी जानकारी के पैसे निकल गए। खासकर लक्ष्मी नगर इलाके के कई अलग-अलग एटीएम से पैसे निकाले गए। वहीं बिना जानकारी के नोएडा समेत बाकी जगहों से पैसे निकाले गए, जबकि कार्ड उनके पास ही मौजूद था। फ्रॉड ने एटीएम क्लोनिंग के जरिए इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

 सबसे ज्यादा इस बैंक के ATM का हुआ इस्तेमाल

सबसे ज्यादा इस बैंक के ATM का हुआ इस्तेमाल

एटीएम फ्रॉड के लिए सबसे ज्यादा लोगों ने पंजाब नैशनल बैंक का एटीएम इस्तेमाल किया था। पुलिस को धोखाधड़ी की ऐसी 12 शिकायतें मिली हैं, जहां खाताधारकों ने आखिरी बार पंजाब नेशनल बैकं के खाते से पैसा निकाला था।अब पुलिस इन इलाकों में सारे ATM की छानबीन कर ऐसे लोगों की पहचान कर रही है।

 कैसे बचें एटीएम गैंग से

कैसे बचें एटीएम गैंग से

  • इस तरह से फ्रॉड से बचने का सबसे आसान तरीका है सावधानी। जैसे अगर मशीन में कोई गड़बड़ी लगे तो भूल से भी उस एटीएम का इस्तेमाल पैसे निकालने के लिए न करें।
  • हमेशा एटीएम मशीन में किसी अजीब या गलत दिखने वाले फॉन्ट को चेक करें।
  • वहीं कार्ड से पेंमेंट करते समय स्वाइप मशीन को ध्यान से देखें और फिर स्वाइप करें।
  • मशीन पर दिखने वाले गोंद, टेप या खरोच के निशान से सतर्क रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+