एयरटेल, वोडाफोन, जियो, आइडिया में कौन दे रहा है सबसे बेस्ट 2GB रिचार्ज प्लान
नई दिल्ली। रिलायंस जियो की एंट्री के बाद से टेलिकॉम इंडस्ट्री में प्राइस और डेटा वॉर शुरू हो गया है। जियो के आने के बाद से बाकी की टेलिकॉम कंपनियों ने अपने-अपने प्लान के दाम घटाने शुरू कर दिए है या फिर उसकी ही कीमत में ज्यादा डेटा ऑफर कर रही है। ऐसे में आपके लिए हम आज लेकर आए है 2जीबी डेटा वाले बेस्ट प्लान की डिटेल। इसकी मदद से आप अपने लिए सही प्लान चुन सकेंगे। आइए जानें कौन सी कंपनी कम कीमत में दे रही है रोजाना 2जीबी डेटा के साथ बेहतरीन ऑफर्स...

जियो का 2जीबी डेटा प्लान
रिलायंस जियो के 2जीबी डेटा प्लान की बात करें तो आपको 198 रुपए में रोजाना 2जीबी डेटा वाला प्लान मिल रहा है। इस प्लान के तहत आपको 28 दिनों के लिए 56 जीबी डेटा मिलती है, यानी रोजाना 2 जीबी डेटा।
इसके अलावा जियो के 398 रुपए के प्लान में भी आपको रोजाना 2 जीबी डेटा मिलती है। इस प्लान के तहत आपको 70 दिनों के लिए 140 जीबी डेटा मिल रहा है।
वहीं जियो के 448 रुपए के प्लान में आपको 84 दिनों के लिए 168 जीबी डेटा मिलता है, यानी रोजाना आपको 2जीबी डेटा मिल रहा है। वहीं जियो के 498 रुपए के प्लान में आपको 91 दिनों के लिए रोजाना 2जीबी डेटा के साथ 182 जीबी डेटा मिलता है।

एयरटेल का 2जीबी डेटा प्लान
एयरटेल के 349 रुपए के प्लान में आपको 28 दिनों के लिए रोजाना 2जीबी डेटा मिल रहा है। एयरटेल के 549 रुपए के प्लान में आपको 28 दिनों तक रोजाना 3जीबी डेटा मिलता है। वहीं 799 रुपए के प्लान में आपको रोजाना 3.5 जीबी डेटा मिलता है।

वोडाफोन का 2जीबी डेटा प्लान
वोडाफोन के 349 रुपए के प्लान में आपको 28 दिनों के लिए 56 जीबी डेटा मिल रहा है, यानी रोजाना 2जीबी डेटा।

आइडिया का 2जीबी डेटा प्लान
आइडिया के 2जीबी डेटा प्लान की बात करें तो आपको 879 रुपए के प्लान में रोजाना 2जीबी डेटा रोजाना मिल रहा है। आपको 28 दिनों तक रोजाना 2 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा आइडिया के 1197 रुपए के प्लान में 2जीबी डेटा मिलता है।

बीएसएनएल का 2जीबी प्लान
बीएसएनएल के 549 रुपए के प्लान में आपको 60 दिनों के लिए 120 जीबी डेटा मिल रहा है, यानी रोजाना 2 जीबी डेटा मिल रहा है। इसके अलावा आप एयरसेल के 419 रुपए के प्लान में 84 दिनों तक रोजाना 2 जीबी डेटा का ऑफर पा सकते है।












Click it and Unblock the Notifications