UP News: पति से नहीं सास से प्यार करने लगी बहू, साथ सोने की करती है जिद, महिला ने SSP से लगाई गुहार
Bulandshahr UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद से सास बहू के बीच का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। बुलंदशहर में एक बहू अपने पति को छोड़कर अपनी सास के साथ सोना चाहती है।
उसका कहना है कि वह अपनी सास से बहुत प्यार करती है। वह अपने पति अर्थात उनके बेटे को तलाक देकर उनके साथ रहना चाहती है। सास द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि उसकी बहू कहती है कि यदि उसकी बात नहीं मानेंगी तो वह आत्महत्या कर लेगी।

इस मामले में महिला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कहा जा रहा है कि महिला द्वारा बुलंदशहर एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई गई। इस मामले में एसएसपी द्वारा जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह पूरा मामला बुलंदशहर जनपद के सियान थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। यहां की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि 2 साल पहले अब उसने अपने इकलौते बेटे की शादी एक युवती से की थी।
महिला का आरोप है की शादी के बाद जब उसकी बहू ससुराल आई तो उसने कहा कि वह बेटे की जगह उनसे बहुत प्यार करती है। महिला ने कहा कि उसमें उसे लगा कि बहू सम्मान से ऐसा कह रही है, लेकिन धीरे-धीरे नजरिया बदलने लगा।
महिला द्वारा कहा गया कि उसकी बहू कहती है कि जब से उसने उन्हें देखा है तब से वह उन्हें प्यार करती है। बहू कहती है कि बेटे से शादी करना तो केवल बहाना था। मैं तो पहली नजर में आपकाे पसंद कर ली थी।
संबंध बनाने का बनाती है दबाव
महिला ने कहा कि उसकी बहू उसके साथ सोने के लिए कहती है। कहती है कि अब तो महिलाएं भी एक दूसरे से संबंध बनाती हैं ऐसे में हम और आप एक दूसरे के साथ संबंध बनाएंगे। मैं आपको सबकुछ करना सीखा दूंगी।
वायरल वीडियो में महिला या कहते हुए सुनी जा रही है कि उसकी बहू यह कहती है कि यदि उसके बाद नहीं मानी गई तो वह आत्महत्या कर लेगी और पूरे परिवार को फंसा देगी। फिलहाल इस मामले में महिला द्वारा एसएसपी से शिकायत किए जाने के बाद जांच कार्यवाही का निर्देश दिया गया है। वहीं इस मामले को जो भी सुना वह हैरान है।












Click it and Unblock the Notifications