खुर्जा विधानसभा सीट: पिछले 17 चुनावों में नहीं रहा है किसी भी पार्टी का वर्चस्व, सपा को पहली जीत का इंतजार
खुर्जा विधानसभा सीट: पिछले 17 चुनावों में नहीं रहा है किसी भी पार्टी का वर्चस्व, सपा को पहली जीत का इंतजार
बुलंदशहर, 13 नवंबर: खुर्जा विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पड़ती है। यह सीट राजनीतिक लिहाज से तो काफी महत्वपूर्ण है ही, बल्कि दलित वोटों के समीकरण के लिहाज भी काफी अहम है। खुर्जा सीट पर आजादी के बाद से 17 बार चुनाव हुए हैं, लेकिन किसी एक पार्टी का वर्चस्व नहीं रहा है। खुर्जा सीट पर 17 में से सात चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई हैं तो भाजपा और जनता पार्टी ने छह दफा ये सीट सीटी है। दो बार बसपा और जनता दल ने इस सीट पर बाजी मारी है। हालांकि, समाजवादी पार्टी को अब तक इस सीट पर जीत का इंतजार है। आइए जानते है बुलंदशहर जिले की खुर्जा विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास, पिछले चुनावों का रिजल्ट और भी बहुत कुछ...

आरक्षित सीट है खुर्जा
बुलंदशहर जिले में आने वाली खुर्जा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। फिलहाल इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है और यहां से बृजेंद्र सिंह वर्तमान में विधायक है। खुर्जा सीट पर हर जाति-समुदाय के मतदाता हैं, लेकिन जाट, खटीक, प्रजापति, वाल्मीकि वर्ग के वोटर्स प्रमुख भूमिका निभाते हैं। लेकिन ठाकुर मतदाता इस सीट पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इस सीट पर 65 हजार अधिक वोटर्स ठाकुर हैं। जाटव 57917, बाल्मीकि 12569, खटीक 14242, प्रजापति 10661, जाट 23197, ब्राह्मण 45366, वैश्य 15197, मुस्लिम 60670 अन्य 54799 हजार है।

2017 के चुनाव में कैसा रहा था जादेश
खुर्जा सीट पर 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बृजेंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के अर्जुन सिंह को हराय था। जबकि कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही थी। बीजेपी प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह को चुनाव में 1,19,493 वोट मिले थे। जबकि बीएसपी प्रत्याशी को 55,194 वोट मिले थे। तो वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी 53, 084 वोटों मिले थे। बता दें, 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया था, जिसके चलते इस सीट पर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी खड़ा किया था।

जानें खुर्जा सीट का राजनीति इतिहास
- 1952 के विधानसभा चुनाव में खुर्जा सीट से कांग्रेस पार्टी के किशन स्वरूप भटनागर ने जीत दर्ज की
- 1957 में प्रातीय सोशलिस्ट पार्टी के छत्तर सिंह ने जीत हासिल की
- 1962 में कांग्रेस के महावीर सिंह ने जीत हासिल की
- 1967 में कांग्रेस के बनारसी दास ने खुर्जा विधानसभा सीट जीत का सिलसिला बरकरार रखा
- 1969 में उपचुनाव में भारतीय क्रांति दल के रघुराज सिंह ने जीत दर्ज की
- 1974 में कांग्रेस के ईश्वरी सिंह ने जीत हासिल की
- 1977 में जनता पार्टी के बनारसी दास ने जीत हासिल की
- 1980 में कांग्रेस के टिकट पर बुधपाल सिंह ने जीत दर्ज कराई
- 1985 में भी कांग्रेस के बुधपाल सिंह ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा
- 1989 में जनता दल के रविंद्र राघव जीते
- 1991 में बीजेपी के हरपाल सिंह ने जीत दर्ज कराई
- जीत का यह सिलसिला 1993 और 1996 में भी जारी रहा। हरपाल सिंह इन चुनावों में भी विजय रहे।
- 2002 में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के अनिल शर्मा ने जीत दर्ज कराई
- 2007 में बीएसपी के अनिल शर्मा ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा
- 2012 में कांग्रेस के बंसी पहाड़िया ने जीत दर्ज कराई
- 2017 में बीजेपी के विजेंद सिंह खटीक ने विजय पताका फहराया












Click it and Unblock the Notifications