बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, कही यह बात

बुलंदशहर। महाराष्ट्र के पालघर के बाद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दो साधुओं की निर्ममता से हत्या कर दी गई। दोनों साधुओं के शव शिव मंदर में खून से लथपथ मिले हैं। वहीं, घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। सीएम ने बुलंदशहर के एसएसपी को तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में विस्तृत आख्या देने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाई सुनिश्चित करने निर्देश दिए हैं।

Recommended Video

    Bulandshahr Case : CM Yogi ने दो साधुओं की हत्या पर मांगी रिपोर्ट | Uttar Pradesh | वनइंडिया हिंदी
    क्या है मामला

    क्या है मामला

    वारदात बुलंदशहर के अनुपशहर थाना क्षेत्र के परोना गांव की है। परोना गांव के शिव मंदिर में पिछले करीब 10 वर्षों से साधु जगनदास (55) और सेवादास (35) रहते थे। सोमवार की देर रात मंदिर परिसर में ही दोनों साधुओं की धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो उन्हें साधुओं के खून से लथपथ शव पड़े मिले। इसे देखकर कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

    चिमटा उठाने को लेकर हुआ था विवाद

    चिमटा उठाने को लेकर हुआ था विवाद

    सूचना मिलते ही एसएसपी संतोष कुमार, सीओ अनूपशहर अतुल चौबे, कोतवाल मिथिलेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों साधुओं की हत्या में गांव के ही एक युवक राजू को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार सुबह युवक की साधुओं से चिपटा उठाने को लेकर विवाद हुआ था।

    तलवार से काट दी गर्दन

    तलवार से काट दी गर्दन

    एसएसपी ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक, राजू ने तलवार से दोनों साधुओं की गर्दन रेतकर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद गांव से बाहर जाते हुए देखा। उसे आधार पर पुलिस ने इसकी तलाश की और गांव से दो किमी दूर नेश की हालत में अर्धनग्न अवस्था में पुलिस को मिला है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+