बुलंदशहर उपचुनाव: BJP की उषा सिरोही ने फहराया जीत का परचम, बसपा के हाजी यूनुस को 22 हजार वोटों से हराया
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उषा सिरोही ने भारी मतों से जीत हासिल की है। उषा सिरोही ने करीब 20 हजार से ज्यादा मतों से यह जीत हासिल की है। हालांकि, अभी जीत की आधिकारी घोषणा होना बाकी है। उधर, निर्णायक बढ़त के बाद कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ सत्य प्रकाश के घर पहुंच गए और जश्न शुरू हो गया। बता दें कि उषा सिरोही बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट से विधायक रहे विरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी है। यह सीट विरेंद्र सिंह सिरोही के निधन के बाद यह सीट रिक्ट हुई थी।

10 नवंबर, सुबह 8 बजे नई मंडी परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई, जो 6 बजे 28 राउंड के बाद पूरी हो गई। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती शुरू हुई थी। इसके लिए तीन टेबल लगाए गए हैं। बता दें कि उषा सिरोही सुबह से ही बुलंदशहर सीट पर बढ़त लेकर चल रही थी। शाम होते-होते उषा सिरोही ने निर्णायक बढ़त कर ली थी। 24 राउंड में भाजपा प्रत्याशी की जीत को देखते हुए महिला कार्यकर्ता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। तो वहीं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस ने अपनी हार स्वीकार कर ली और मतगणना केंद्र से चल गए है।
बता दें कि, भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही ने निकटम प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी (BSP) के हाजी यूनुस को करीब 20962 मतों से हराया है। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 86879 मत मिले है तो वहीं, हाजी यूनुस को 65917 मत मिले है। तो वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सुशील चौधरी को 10137 वोट मिले है, जबकि समाजवादी और रालोद गठबंधन प्रत्याशी प्रवीन कुमार को 7132 वोट मिले है।
कुल होने हैं 28 राउंड
बता दें कि बुलंदशहर सदर सीट पर मतगणना की प्रक्रिया 28 राउंड में पूरी की जाएगी। बुलंदशहर सदर सीट पर चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी के रूप में उषा सिरोही, बसपा से हाजी यूनुस, कांग्रेस से सुशील चौधरी, रालोद और सपा गठबंधन से प्रवीण कुमार सिंह और आजाद समाज पार्टी से हाजी यामीन सहित 18 प्रत्याशी हैं। जिसमें से पांच महिलाएं हैं और चार निर्दलीय हैं।












Click it and Unblock the Notifications