बिजली चेकिंग करने पहुंचे थे SDO और JE, उपभोक्ता ने पहले छोड़ा कुत्ता, फिर जमकर की पिटाई
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बुलंदशहर जनपद में बिजली विभाग की टीम उपभोक्ता के घर जांच प्रचार के लिए पहुंची थी इस दौरान उपभोक्ता ने टीम के ऊपर अपना कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ता बिजली कर्मियों को काट लिया, उसके बाद उसने विद्युत कर्मियों की पिटाई भी कर दी।
इस मामले में बिजली विभाग की टीम द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी उपभोक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

यह पूरा मामला बुलंदशहर जनपद के अंबा कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि अंबा कॉलोनी में एक उपभोक्ता के यहां गुरुवार को शाम एसडीओ रेनू शर्मा बिजली विभाग के तीन के साथ पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता के घर में पहुंचने के बाद उन्होंने बकाया बिजली बिल के बारे में उपभोक्ता से बातचीत करनी शुरू की तो वह बिजली विभाग की टीम से उलझ गया।
एसडीओ द्वारा बताया गया कि उसके बाद उपभोक्ता ने उनके ऊपर अपने कुत्ते छोड़ दिया। कुत्ता ने एसडीओ के हाथ में काट लिया उसके बाद बिजली विभाग की टीम भागने लगी। जेई भास्कर सिन्हा द्वारा बताया गया कि उपभोक्ता के पालतू कुत्ते ने उसे काट भी लिया।
आरोप है कि इस दौरान उपभोक्ता के घर पर दो लड़के आए और दोनों ने बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में बिजली कर्मियों को चोट लग गई फोर्ड विराम इस बारे में बिजली विभाग की टीम द्वारा अंबा कॉलोनी के रहने वाले संजीव कुमार नामक उपभोक्ता के खिलाफ नाम से तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications