बुलंदशहर: Scorpio से जब्त किए एक करोड़ 6 लाख रुपये, आयकर विभाग को दी सूचना
Bulandshahr News, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां चुनाव आयोग द्वारा गठित स्टेटिक सर्विलांस टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 1.06 करोड़ रुपये की नगदी बरामद की है। रुपये किसके है और कहां से कहां जा रहे थे इसकी भी जांच की जा रही है।

बुलंदशहर जिलाधिकारी अभय सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि खुर्जा कोतवाली पुलिस को मूडाखेड़ा रोड पर चैकिंग कर रही थी। तभी एक स्कॉर्पियो आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रोकर उसकी तलाशी ली। टीम ने कार से 1.06 करोड़ की नगदी बरामद की। साथ ही कार चालक इरफान से रुपये के बारे में पूछताछ के दौरान स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
खुर्जा क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसएसटी और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। रुपये किसके हैं और कहां से आए यह अभी जांत का विषय है। आयकर विभाग की टीम को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications