अवैध संबंध के चलते मां और बेटी ने अपने आशिकों के साथ मिलकर पिता की करा दी हत्या

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने हैरान कर देने वाले हत्याकांड का खुलासा किया है, जिसमें मां-बेटी सहित उनके आशिकों को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा और पिस्तौल दोनों ही बरामद कर लिया। पहासू थाना क्षेत्र के जटोला गांव में 40 वर्षीय किसान बलवीर सिंह की हत्या की गई थी और इस हत्या की वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की पत्नी और बेटी ने अपने आशिकों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

बलवीर को लग गई थी पत्नी और बेटी के अवैध संबंधों की भनक

बलवीर को लग गई थी पत्नी और बेटी के अवैध संबंधों की भनक

मृतक किसान की पत्नी और उसकी बेटी के हेमंत और गोलू नाम ले युवकों से अवैध संबंध था। जिसकी जानकारी बलवीर सिंह को मिल गई थी। इसके बाद उसने अवैध संबंधों का विरोध करना शुरू कर दिआ। बार-बार मनाही से परेशान होकर मां-बेटी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर बलवीर सिंह की हत्या की साजिश रच डाली। इन सभी ने बहुत ही शातिराना ढंग से हत्याकांड को अंजाम दिया है।

खून से लथपथ मिली थी लाश

खून से लथपथ मिली थी लाश

9 जुलाई को जब बलवीर सिंह एक मोबाइल खरीद कर अपने घर पहुंचा तब उसे किसी ने फोन कर बुलाया और इसके बाद से वो घर नहीं लौटा। 11 जुलाई को खून से लथपथ उसकी लाश मिली। वहीं हत्यारों ने शन की पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब भी डाल दिया था। मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसकी पत्नी और बेटी से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया।

पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया

इस मामले में एसीपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि सभी आरोपियों ने अपना गुनाह मान लिया है। इस हत्या को बड़े ही प्लान्ड तरीके अंजाम दिया गया था। पुलिस मृतक की पत्नी और बेटी मृतक के फोन को सर्विलांस पर रखा दोनों की हरकतों पर नजर रख रही थी। तब जाकर पूरा मामला सामने आया। मृतक पर पहले डंडे से वार किया गया फिर उसे गोली मारी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+