Video जारी कर बुलंदशहर के युवक ने पीएम मोदी से लगाई घर वापसी की गुहार, अफगानिस्तान में फंसा है वो
Video जारी कर बुलंदशहर के युवक ने पीएम मोदी से लगाई घर वापसी की गुहार, अफगानिस्तान में फंसा है वो
बुलंदशहर, 18 अगस्त: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान के कब्जे के साथ ही पूरे देश में उथल-पुथल मची हुई है। तो वहीं, भारत का फोकस वहां पर फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने पर है। इस बीच बुलंदशहर जिले के पहासू निवासी मुकेश अफगानिस्तान में फंस गया है। वहीं, परिजनों का कहना है कि कंपनी मालिक मुकेश को पासपोर्ट और वीजा नहीं दे रहा है। मुकेश ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वतन वापस बुलाने की गुहार लगाई है।
Recommended Video

पहासू के गंगागढ़ गांव निवासी मुकेश बघेल 6 माह पहले ही नौकरी के लिए अफगानिस्तान गया था और मेली अफगानिस्तान स्टील मिल कंपनी में नौकरी करने लगा। लेकिन, अब काबुल में हालत बिगड़ने के बाद मुकेश अन्य भारतीयों के साथ कंपनी में ही फंस गए हैं। बता दें कि मंगलवार 17 अगस्त को मुकेश ने अफगानिस्तान से वीडियो जारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी वापसी की गुहार लगाई है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में मुकेश ने बताया कि उनका पासपोर्ट भी कंपनी के पास जमा है।
कंपनी न तो उनका पासपोर्ट वापस कर रही है और न ही उनका वापसी का कोई टिकट कराया गया है। उधर, पत्नी शीला देवी ने बताया कि उनके पति अफगान की एक कंपनी में खराद का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह ही मुकेश से बात हुई थी। मुकेश ने बताया कि अफगानिस्तान में हालात बदलने के बाद ही कंपनी मालिक ने उनका पासपोर्ट और वीजा नहीं लौटा रहा है, जबकि कई बार वे पासपोर्ट और वीजा की मांग कर चुके हैं।
10 और भारतीय फंसे
मुकेश ने अपने परिजनों बताया कि कंपनी में 10 से ज्यादा भारत के नागरिक फंसे हुए हैं। कंपनी मालिक किसी को भी आने नहीं दे रहा है। कंपनी से बाहर निकलने और फोन पर बात करने की मनाही कर दी गई है। जिसके बाद मुकेश के परिवार में डर व्याप्त है। मुकेश के चार बच्चे हैं। मुकेश की पत्नी शीला का कहना है कि उन्हें पैसा नहीं चाहिए। जल्द से जल्द उनके पति की वतन वापसी हो।












Click it and Unblock the Notifications