प्रेम जाल में फंसाकर प्रेमी ने किया रेप, फिर तस्वीरें, वीडियो वायरल कर दोस्तों से कराया गैंगरेप

बुलंदशहर। खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से है। यहां एक किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर रेप किया और उसके बाद उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर दोस्तों को वायरल कर दी। इतना ही नहीं बाद में प्रेमी के दोस्तों ने भी किशोरी को ब्लैकमेल करके उसके साथ रेप किया।

Love took pictures and shoot video of girlfriend then physical attack with friends

मामला बुलंदशहर जिले के आहार थाना क्षेत्र एक गांव का है। एनबीटी ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, आरोपियों ने गैंगरेप के बाद किशोरी का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपी युवकों से परेशान होकर किशोरी ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी अक्षय कुमार नाम के युवक ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसकी अश्लील फोटो बना ली। इतना ही नहीं, उसने उन फोटो को अपने दोस्तों के साथ वायरल कर दिया। जिसके बाद दोस्तों दीपक वह परविंदर ने किशोरी पर दबाव बनाकर यौन शोषण किया और फोटो वायरल करने की धमकी भी दी।

किशोरी का कराया गया मेडिकल
पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई जिसके बाद पीड़ित किशोरी के परिवार के लोगों ने तत्काल आहार थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में सीओ अनूपशहर अतुल चौबे ने बताया कि केस दर्ज करके किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। उसके 164 के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+