बुलंदशहर में ट्रक और ऑटो में टक्कर, देवरानी-जेठानी समेत 4 की मौत, हल्दी समारोह से लौट रहे थे घर
Bulandshahr Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में गुरुवार रात में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के चार महिलाओं की मौत हो गई। करने वाले में देवरानी-जेठानी और बहू सहित एक अन्य महिला शामिल है। सभी लोग एक हल्दी कार्यक्रम से अपने घर वापस लौट रहे थे।
वापस लौटते समय सभी लोग बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के कुडवल गांव के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि उसमें सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को यथासंभव मदद मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। इस हादसे में एक ही परिवार की चार महिलाएं शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि कुड़वल बनारस के रहने वाले एक परिवार की महिलाएं मचकौली गांव में रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। वहां से गुरुवार देर शाम सभी लोग ऑटो से ही अपने घर वापस लौट रहे थे। वापसी में जब वे कुड़वल गांव में शराब ठेके के पास पहुंचे थे। इसी दौरान गुलावठी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की ट्रक ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद ऑटो में बैठी 70 वर्षीय गंगावती, उनकी देवरानी राजेंद्री और बहू राधा तथा एक अन्य युवक घायल हो गया। गंगावती और उसके देवरानी राजेंद्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं राधा तथा घायल एक अन्य युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया।
क्योंकि सभी लोग समीप के ही रहने वाले थे ऐसे में जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों द्वारा वहां पर हंगामा किया गया। जानकारी मिलने के बाद देहात कोतवाली के साथ ही आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
काफी देर तक ग्रामीणों को समझाया गया इसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। ग्रामीणों द्वारा यह भी बताया गया कि शराब ठेके के पास प्रतिदिन जाम लगता है जिसके चलते हादसा हो जाता है। कुछ लोगों द्वारा शराब ठेका हटाने की भी मांग की गई। वहीं इस बारे में एसएसपी श्लोक कुमार द्वारा बताया गया कि हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications