'टॉयलेट जा रहा हूं' बोलकर शादी के मंडप से फरार हुआ दूल्हा, दुल्हन पक्ष ने बारातियों को बना लिया बंधक

Bulandshahr News, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हा टॉयलेट जाने के बहाने शादी के मंडप से भाग गया। इस बात की जानकारी जब लड़की के परिजनों को हुई तो उन्होंने लड़के पक्ष के सभी लोगों को बंधक बना लिया। बारात को बंधक बनाये जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारात को बंधन मुक्त कराया और दोनों पक्षों के बीच समझौता करने की कोशिश की जा रही है।

groom ran away during pavilion at the marriage

जानकारी के अनुसार, मामला बुलंदशहर जिले के अनूपशहर का है। यहां शादी की खुशियां उस वक्त अधूरी रह गई जब जहांगीराबाद से बारात लेकर तेलिया नंगला पहुंची। वधू पक्ष के लोग बारातियों का स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान दूल्हे ने टॉयलेट जाने की इच्छा जताई। काफी देर तक जब दूल्हा नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू हुई। लेकिन जब तक दूल्हा मंडप छोड़कर गायब हो गया।

groom ran away during pavilion at the marriage

वधू पक्ष के लोगों को जब दूल्हे के गायब होने की जानकारी मिली तो वधू पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने बारातियों को बंधनमुक्त करा दिया है और पुलिस अब दोनों पक्षों में सुलह कराने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो वधू पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+