बुलंदशहर: पूर्व प्रधान को बदमाशों ने मारी एक के बाद एक 14 गोलियां, पूर्व मंत्री के घर के समीप दिया वारदात को अंजाम
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में जड़ौल गांव के पूर्व प्रधान और हिस्ट्रीशीटर की चार बदमाशों दनादना 14 गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। घटना को सपा सरकार में राज्य मंत्री रही हितेश कुमारी के घर के सामने अंजाम दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने 6 टीमों का गठन किया है। एसएसपी का दावा है कि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस जल्द हमलावरों तक पहुंच जाएगी।

वारदात सोमवार की रात करीब 10 के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली देहात की यमुनापुरम कॉलोनी में पूर्व मंत्री हितेश कुमारी के घर के सामने कुछ लोगों ने कार सवार पूर्व प्रधान संजय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और वाहनों से फरार हो गए। जिसमें पूर्व प्रधान संजय की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी समेत जनपद के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल कोतवाली देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है।
रंजिश की वजह से हत्या की आशंका
शुरुआती जांच में पुलिस रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। साथ ही पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह की ओर से 6 टीमों का गठन किया गया है। एसएसपी का दावा है कि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस जल्द हमलावरों तक पहुंच जाएगी।
मारी एक दर्जन से ज्यादा गोलियां
हमलावरों ने मृतक संजय को एक दर्जन से ज़्यादा गोलियां मारी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना को सपा सरकार में राज्य मंत्री रही हितेश कुमारी के घर के सामने अंजाम दिया गया। बुलंदशहर पुलिस के आला अधिकारियों की ओर से दावा किया गया कि मृतक संजय पूर्व में थाना खानपुर का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस के मुताबिक़ मृतक पर लूट, डकैती और हत्या जैसे कई मामले भी दर्ज थे।












Click it and Unblock the Notifications