बुलंदशहर की दीक्षा चौधरी के पास है दिव्य दृष्टि, आंखों पर काली पट्टी बांध चलाती है बाइक और पढ़ती है अखबार

बुलंदशहर की दीक्षा चौधरी के पास है दिव्य दृष्टि, आंखों पर काली पट्टी बांध चलाती है बाइक और पढ़ती है अखबार

बुलंदशहर, 18 अगस्त: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर उपपर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है। हालांकि, लोगों को दावा है कि यह खबर सच है। दरअसल, बुलंदशहर जिले की रहने वाली दीक्षा चौधरी के पास दिव्य दृष्टि है। वो अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर टीवी देख सकती है। अखबार पढ़ सकती है। इतना ही नहीं, सड़क पर बाइक भी चला सकती है। आपको बता दें कि यह कोई जादू नहीं है, बल्कि हकीकत है।

Recommended Video

    बुलंदशहर की दीक्षा चौधरी के पास है दिव्य दृष्टि, आंखों पर काली पट्टी बांध चलाती है बाइक और पढ़ती है
    दीक्षा के पास है दिव्य दृष्टि

    दीक्षा के पास है दिव्य दृष्टि

    बता दें कि महाभारत काल में नेत्रहीन धृतराष्ट्र को युद्ध का पूरा हाल सुनाने के लिए महर्षि वेद व्यास ने संजय को दिव्य दृष्टि प्रदान की थी। तो वहीं, अब बुलंदशहर की दीक्षा चौधरी ने भी दावा किया है कि उनके पास भी दिव्य दृष्टि है। आपको बता दें कि दीक्षा चौधरी कक्षा 12 की छात्रा है और आंख पर काली पट्टी बांधकर वो सब कुछ कर सकती है जो खुली आंखों से किया जा सकता है। यानी कि वो आंख बंद कर पढ़ लिख लेती है। इतना ही नहीं, बाइक भी चलाती है।

    आंख बंदकर कर लेती है वो सारे काम

    आंख बंदकर कर लेती है वो सारे काम

    कुल मिलाकर अगर दीक्षा के दावे पर यकीन करें तो वह वे सभी काम आंख बंदकर कर लेती है जो आम आदमी आंखे खोलकर करता है। दीक्षा चौधरी का जन्म बुलंदशहर जिले के शिकारपुर कोतवाली गांव कुतुबपुर में हुआ। उनके पिता देवेंद्र सिंह फौजी है और इस वक्त जयपुर में तैनात हैं। दीक्षा अपने पिता के साथ जयपुर में रहकर मिलिट्री स्कूल में पढ़ रही है। बता दें कि दीक्षा इन दिनों खंदोई गांव में अपने मामा देवेंद्र सिंह के घर आई हुई है।

    कक्षा आठ में पढ़ने के दौरान मिली दिव्य दृष्टि

    कक्षा आठ में पढ़ने के दौरान मिली दिव्य दृष्टि

    दीक्षा चौधरी ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि

    जब वह कक्षा 8 में पढ़ती थी तब उनको बन्द आंखों से टीवी दिखाई दिया। शुरुआत में किसी को यकीन नहीं हुआ, लेकिन चमत्कार को देख हर कोई सन्न था। बाद में यह सब आम हो गया।

    दीक्षा के मुताबिक, ये दिव्य दृष्टि की विशेषता कुदरत की देन है। इसके लिए न तो कभी उसने कोई ट्रेनिंग की और न ही कोई किसी तरह का कोर्स ही किया। लोगों के मुताबिक दीक्षा पर या तो भगवान की कृपा है या कोई चमत्कार।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+