बुलंदशहर: दलित महिलाओं को मंदिर में जाने से रोका-जातिसूचक शब्द कहे, Video वायरल
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में दलित समाज के लोगों को मंदिर में प्रवेश पर रोके जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सवर्ण समाज के गांव के दबंगों ने दलित समाज के लोगों के प्रवेश पर लगाई गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामला 25 अक्टूबर का है।
दलित महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है, घटना यूपी के बुलन्दशहर की है, FIR दर्ज की जा चुकी है। pic.twitter.com/XR1HXpDpf8
— Suraj Kumar Gupta (@iSurajG) October 31, 2019
पूरा मामला जहांगीरपुर कोतवाली क्षेत्र के रखेड़ा गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां एक मंदिर में सवर्ण समाज के गांव के दबंग लोगों ने वाल्मीकि समाज के लोगों को मंदिर में जाने से रोक दिया, उन्हें पूजा भी नहीं करने दी गई। दलित समुदाय के पक्ष का आरोप है कि महिलाओं को जातिसूचक शब्द कहे गए और मारपीट भी की गई। पीड़ित लोगों ने दबंगों द्वारा मंदिर में प्रवेश न करने देने का वीडियो बना लिया था। पीड़ितों ने खुर्जा सीओ से न्याय की गुहार लगाई। मंदिर में ना घुसने दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

'ठाकुरों की संपत्ति हैं ये मंदिर'
वीडियो में काली शर्ट पहले एक युवक कहते हुए सुनाई दे रहा है कि ये मंदिर ठाकुरों की संपत्ति है। मंदिर के निर्माण में ठाकुर और ब्राह्मणों का पैसा लगा है। उन्हें आप लोगों (दलितों) से परेशानी है, इसलिए वह मंदिर में प्रवेश नहीं दे सकता। जहांगीरपुर एसओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले में 11 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।












Click it and Unblock the Notifications