उषा सिरोही के समर्थन में रैली करने बुलंदशहर पहुंचे सीएम योगी, बोले- गुंडे मांग रहे हैं अपनी जान की भीख

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा सीटों के लिए 3 नवम्बर को वोटिंग होंगी। उससे पहले प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। गुरुवार 22 अक्टूबर को सीएम योगी बुलंदशहर पहुंचे और यहां सदर सीट से पार्टी प्रत्याशी उषा सिरोही के समर्थन में नुमाईश मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने बुलंदशहर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए जो सपना देखा था, केवल बीजेपी ने उनका सपना पूरा किया है। कोई दूसरा दल कभी भी उनके सपनों को साकार नहीं कर सकता है।

CM Yogi Adityanath while public meeting in Bulandshahar said - goons are begging for their lives

यूपी सीएम योगी ने बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडे जान की भीख मांग रहे। अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चल रहे। गुंडों का सिर्फ एक ही पता है जहां राम नाम सत्य के अलावा कोई नारा नहीं होता। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और विकास से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इससे पहले योगी के संबोधन से पहले प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बाल्मीकि और शोषित समाज के लिए रात दिन काम कर रहे हैं।

प्रदेश की पूर्व सरकारों ने प्रदेश कौन गुंडों का राज कराया। सड़कों पर खुलेआम गुंडे घूमते थे। गुंडाराज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समाप्त किया है। माफियाओं और गुंडों की अवैध संपत्ति पर योगी सरकार बुलडोजर चला रही है। इससे पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए कद्दावर नेता व पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री किरणपाल सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान सीएम योगी ने ही पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि किरणपाल सिंह मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। किरणपाल सिंह का नाम चर्चित कविता हत्या कांड में भी सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+