बुलंदशहर हिंसा: गोली लगने से हुई थी इंस्पेक्टर सुबोध की मौत, FIR में 27 लोगों को किया गया नामजद
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोकशी को लेकर हुए बवाल में इंस्पेक्टर स्याना सुबोध कुमार और 20 साल के सुमित की जान चली गई। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस एफआईआर में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की गोली लगने से मौत हुई। इससे पहले एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार ने कहा था कि डॉक्टरों के मुताबिक सिर में किसी ब्लंट ऑब्जेक्ट से चोट लगने से मौत की आशंका वयक्त की थी। इस मामले में पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ नामजद और 60 लोगों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।

क्या था मामला
बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र की चिंगरावठी पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार की दोपहर गोकशी की सूचना पर जमकर बवाल हुआ था। चिंगरावटी गांव में काफी संख्या में हिंदूवादी संगठन और ग्रामीण एकत्र हो गए। गुस्साए लोगों ने चिंगरावटी चौराहे को जाम कर दिया और पुलिस पर जमकर पत्थराव किया। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी में खड़े वाहनों में आग लगा दी थी। इस घटना में स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई थी।

कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी गई। मौके पर एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी देहात सहिता कई थानों की पुलिस और पीएसी पहुंच गई है। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बता दें कि बवाल के बाद मौके पर आईजी मेरठ जोन घटनास्थल पर पहुंच चुके है।

वाहनों में लगाई आग
गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में खड़े वाहनों को आगे के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। इस दौरान हुई फायरिंग में एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई। जबकि चिंगरावटी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार भी घायल। दो प्रदर्शनकारियों के जख्मी होने की भी खबरें हैं।

बुलंदशहर में दहशत का माहौल
बुलंदशहर में इस वक्त माहौल बहुत खराब है, ग्रामीणों ने बुलंदशहर-स्याना हाईवे जाम कर दिया है। एसएसपी, डीएम समेत आला अफसर मौके पर मौजूद, दो बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी घायल बताया जा रहे है। भड़के लोगों ने कई वाहनों में आग लगा दी। बताया जा रहा कि गांव में एक हजार से ज्यादा लोक इकट्ठे हो गए।

FIR में पुलिस ने 27 लोगों को किया नामजद
पुलिस ने एफआईआर कॉपी में 27 लोगों को नामजद किया है। साथ ही 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने बताया कि इस झड़प ने डीएसपी समेत 5-6 पुलिकर्मी जख्मी भी हुए हैं। कुछ ग्रामीणों भी घायल हैं। उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए अफवाह न फैलाने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications