Bulandshahr: प्राइवेट बस और कार में हुई भीषण टक्कर, दो महिओं समेत 6 की मौत

Bulandshahr: प्राइवेट बस और कार में हुई भीषण टक्कर, दो महिओं समेत 6 की मौत

Bulandshahr, May 01: खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से है। यहां डिबाई थाना क्षेत्र के हाइवे 509 पर प्राइवेट बस और ईको वैन में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bulandshahr News: Six people no more in road accident

यह दर्दनाक हादसा डिबाई थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित सबलपुर गांव के पास हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब नौ बजे दिल्ली की ओर से आ रही डग्गामार बस व ईको की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ईको के परखच्चे उड़ गए। भिड़ंत की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। सड़क पर खून से लथपथ शव पड़े थे। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में तीन एक ही परिवार के हैं।

तो वहीं, हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया। दानपुर चौकी इंचार्ज रुस्तम सिंह ने गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। चौकी इंचार्ज ने हादसे में मारे गए लोगों के नाम रामवती पत्नी छत्रपाल सिंह, 60 वर्षीय भूदेव सिंह पुत्र कल्याण, प्रताप सिंह पुत्र कांति प्रसाद, 50 वर्षीय विरेंद्र सिंह पुत्र कांति प्रसाद, 18 वर्षीय रोहित पुत्र विरेंद्र सिंह और 35 वर्षीय ईको चालक कालू पुत्र महेश बताए। सभी ईको में सवार थे और खुर्जा देहात के सेंधा फरीदपुर गांव के रहने वाले थे।

घायल 35 वर्षीय शिमला पत्नी टीकम सिंह निवासी सेंधा फरीदपुर गांव का इलाज चल रहा है। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि हादसा डग्गामार बस से हुआ। बताया गया है कि सभी संभल जिले में एक रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होकर लौट रहे थे। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, आगे की कार्यवाही हो रही है पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+