Bulandshahr: तेंदुए को पकड़ने के लिए बिछाया था जाल, मुर्गे के लालच में बंदा ही पिंजरे में हो गया कैद

bulandshahr leopard news: बुलंदशहर जिले के अगौता थाना क्षेत्र के बसेंदुआ गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। पिंजरे में तेंदुआ तो फंसा नहीं, लेकिन एक शख्स मुर्गे के लालच में पिंजरे में फंस गया।

Bulandshahr News

Bulandshahr News: बचपन से ही सुनते आ रहे है कि 'लालच बुरी बला है'। थोड़े से लालच के चक्कर में आदमी कभी-कभी बड़ी मुसीबत में फंस जाता है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में देखने को मिला है। दरअसल, यहां एक तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था और पिंजरे जिंदा मुर्गा रखा था। मुर्गे के लालच में पहुंचा एक ग्रामीण खुद पिंजरे के अदर कैद हो गया। जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह वायरल वीडियो बुलंदशहर जिले के अगौता थाना क्षेत्र के बसेंदुआ गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, बसेंदुआ गांव निवासी राहुल ने दो-तीन दिन पहले गांव में तेंदुए देखने की जानकारी वन विभाग को दी थी। इस बाबत वन विभाग के एसडीओ राधे श्याम ने बताया कि तेंदुए की सूचना मिलने के बाद से ग्रामीण दहशत में थे और खेत में भी जाना बंद कर दिया था। तेंदुए की सूचना पर वन विभाग के एसडीओ राधे श्याम टीम और पुलिस को लेकर मौके पहुंचे।

इस दौरान तेंदुए की छानबीन की और पंजे के निशान तलाशे। लेकिन, हम पंजे के कोई निशान नहीं मिले। हालांकि, ग्रामीणों के अनुरोध और सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए बुलंदशहर से एक पिंजरा मंगाकर वहां लगा दिया था। इस दौरान वन विभाग की टीम गांव में रुकी हुई थी। हालांकि, अभी तक तेंदुआ दिखाई नहीं पड़ा है। बता दें, तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था और पिंजरे में एक जिंदा मुर्गा लगाया गया था, जिससे की तेंदुआ पिंजरे में आ सके।

Recommended Video

    तेंदुए को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने बिछाया था जाल, मुर्गे के लालच में बंदा ही पिंजरे हो गया कैद

    हालांकि, देर रात तक पिंजरे में तेंदुआ तो नहीं फंसा, लेकिन मुर्गा चुराने के चक्कर में एक ग्रामीण पिंजरे में जरूर फंस गया। मुर्गे चुराने के चक्कर में ग्रामीण पूरी रात पिंजरे में फंसा रहा। सुबह जब ग्रामीण पहुंचे तो वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को पिंजरे से बाहर निकाला। तो वहीं, अब यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+