बुलंदशहर: पत्नी और बेटियों के चरित्र पर था शक, पति ने हथौड़े से कूचकर तीन की हत्या की, एक बेटी गंभीर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार की देर रात अपनी पत्नी और तीन बेटियों पर हथौड़े से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी और दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बेटी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बुलंदशहर एसएसपी, एसपी देहात और शिकारपुर पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 Bulandshahar News: 60-year-old man attacked wife and three daughters with a hammer

ये मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सईद मेंटल (60) अपनी पत्नी सफिला और तीन बेटियों के साथ अंबेडकर नगर इलाके में रहता है। मंगलवार की देर रात सईद मेंटल ने अपनी पत्नी सफिला (50), बेटी रजिया (20), शबाना (15) और तीसरे बेटी सुल्ताना (18) के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। इस हमले में सईद की पत्नी सफिला, बेटी रजिया और शबाना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुल्ताना को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त सईद मेंटल घटना को अंजाम देने के बाद मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे है। एसएसपी ने बताया कि सईद के दो बेटे भी है, जो अपने पिता की हरकतों से तंग आकर घर छोड़कर चले गए और दूर जाकर रहने लगे। बताया कि आरोपी की पत्नी और बेटियां मजदूरी करती थी। सईद मानसिक रूप से कमजोर है, जिसकी वजह से इसका नाम सईद मेंटल पड़ गया था।

एसएसपी ने बताया कि अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया है कि सईद अपनी पत्नी और बेटियों के चरित्र पर शक करता था। इसी शक के चलते सईट मेंटल ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस हत्यारोपित सईद मेंटल की तलाश कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह का दावा है तिहरे हत्याकांड के आरोपी सईद मेंटल को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+