बुलंदशहर: विवाहित महिला को रेप के बाद जिंदा जलाया, 13 दिन बाद हुई मौत

Bulandshahr News (बुलंदशहर)। यूपी के बुलंदशहर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव के एक दबंग युवक ने नवविवाहित के साथ तमंचे के बल पर रेप किया। जब दरिंदे को इतना से भी मन नहीं भरा तो जाते-जाते केरोसीन का तेल डालकर पीड़िता को जिंदा जला दिया। इसके बाद पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 13 दिन बाद पीड़िता की मौत हो गई।

Bulandshahr: Married woman burn alive after physical attack

जानकारी के अनुसार, घटना बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 25 वर्षीय पीड़िता की हाल ही में शादी हुई थी। वह ससुराल से मायके आई हुई थी। तभी 16 दिसंबर को गांव के एक युवक ने घर में अकेला पाकर विवाहित के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। वारदात का खुलासा न हो इससे बचने के लिए पीड़िता के ऊपर केरोसिन का तेल डाल कर जिंदा जला दिया। जब परिजन घर आए तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। आनन फानन में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 13 दिन तक जिन्दगी और मौत से जंग लड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ गोपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विवाहिता के साथ गांव के ही सुमीत नामक युवक ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद तेल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान के अधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+