Bulandshahr Accident: बेकाबू ट्रक ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत 4 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आज एक बेक़ाबू ट्रक ने साहिबाबाद डिपो की रोडवेज़ बस को भयानक टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दो महिलाओं समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए।

बता दें कि ये हादसा बुलंदशहर के देहात थाना क्षेत्र के अड़ौली तिराहे पर हुआ है। जानकारी देते हुए डीएम सीपी सिंह ने बताया कि साहिबाबाद डिपो की बस बदायूं से यात्रियों को सवार करके दिल्ली जा रही थी, इस दौरान अलीगढ़ की ओर जा रहे नागालैंड नंबर के ट्रक ने बुलंदशहर देहात के अड़ौली तिराहे पर बस को ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की जान चली गई है।

Bulandshahr Accident truck collided with saharanpur roadways bus 4 including 2 women died

हादसे की जानकारी मिलते ही बुलंदशहर डीएम सीपी सिंह, एसपी सिटी, एएसपी समेत पुलिस और प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौके पहुंच गए हैं। जिसके बाद पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहीं जिन चार लोगों ने इस हादसे में जान गंवाई है, वह सभी बदायूं के निवासी हैं। जबकि घायलों में भी अधिकतर लोग बदायूं के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+