1.5 लाख की बिल्ली ट्रांसपोर्ट कम्पनी से हुई चोरी, दिल्ली से हैदराबाद जा रही थी जर्मनी की ये अनोखी बिल्ली
गुजरात ट्रांसपोर्ट कंपनी से एक बिल्ली चोरी होने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जिसमे खूंखार अपराधियों के पीछे भागने वाली पुलिस अब इस 1.5 लाख की कीमत वाली बिल्ली के पीछे भागेगी।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला आया है, जिसमे हैदराबाद को भेजी गई एक बिल्ली के गुम होने की शिकायत बिल्ली के मालिक ने SSP से की है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस बिल्ली की कीमत 1.5 लाख रुपए और ये विदेश से मंगाई गई थी। बताया जा रहा है कि बिल्ली को हैदराबाद भेजने के लए दिल्ली स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी को दिया गया था, जहां से बिल्ली गायब हो गई है।

बिल्ली चोरी का अनोखा मामला
दरअसल, बुलंदशहर के कालाआम निवासी मौहम्मद आलम ने उन्हें एक शिकायती पत्र दिया जिसमें उसने लिखा कि उसने हैदराबाद के एक शख्स को डेढ़ लाख में अपनी बिल्ली बेची थी। जिसके चलते उन्हें अपनी बिल्ली हैदराबाद ट्रांसपोर्ट के जरिये भेजनी थी। इसके लिए उसने गुजरात की ऑनेस्ट पैड कंपनी के मालिक अनस से हैदराबाद बिल्ली भेजने की बात की।

ट्रांसपोर्ट कंपनी से चोरी हुई बिल्ली
जिसके बाद कंपनी मालिक ने तीन मार्च को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर बिल्ली को लाने के लिए कहा। मोहम्मद आलम ने उसे बिल्ली सौंप दी। दो दिन तक भी जब बिल्ली अपने गंतव्य पर नहीं पहुंची, तब मोहम्मद आलम ने कंपनी के मालिक अनस से शिकायत की। जिस पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने बिल्ली गुम होने की बात कही। बिल्ली न मिलने पर उसने आधे पैसे देने की बात भी कही लेकिन बाद में ट्रांसपोर्ट मालिक ने फोन पिक करना ही बन्द कर दिया।

Recommended Video

जर्मनी की बिल्ली हुई चोरी
बिल्ली World cat federation Germany में रजिस्टर्ड है और इस बिल्ली की कीमत 1.50 लाख रुपये है। बिल्ली के मालिक के पास सारे दस्तावेज और ट्रांस्पोर्ट मालिक की सभी फोन रिकार्डिंग उसके पास है। मोहम्मद आलम के पास सारे सबूत हैं जिन्हे लेकर पुलिस के चक्कर काट रहा है। पीड़ित ने आज एसएसपी से बिल्ली के चोरी होने की शिकायत कर मामले में जांच करने की बात कही है। वहीं पुलिस का कहना है कि डेढ लाख रूपये कीमत की एक बिल्ली चुराये जाने की शिकायत उनके पास आयी है, जिसकी तहकीकात संजीदगी के साथ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications