Bulandshahr News: आरोपी ने जिस हाथ से छात्रा को छेड़ा, भागते समय वही हाथ टूटा, वायरल हुआ था सीसीटीवी फुटेज
Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक लड़की से छेड़छाड़ करके भागने के आरोपी का सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी और उसकी पहचान होने के बाद पुलिस उसे पकड़ने के लिए दौड़ी तो वह भागने लगा।
भागते समय वह गिर गया और उसका वही हाथ टूटा जिस हाथ से उसने छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। इस मामले में आरोपी ने पुलिस को पकड़ लिया और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए मनचले की उम्र 47 साल से अधिक बताई जा रही है।

दरअसल, यह पूरा मामला बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि इलाके की रहने वाली एक छात्र कोचिंग पढ़कर अपने घर वापस लौट रही थी इसी दौरान बाइक सवार एक मनचला वहां पहुंचा। मनचला बाइक आगे लेकर जाता है और फिर बाइक मोड़ लेता है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सकरी गली में छात्र अकेले आ रही है इसी दौरान बाइक सवार आरोपी उसके साथ छेड़खानी करता है और फिर बाइक से भाग निकलता है। यह पूरी घटना समीप में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है।
छेड़छाड़ के बाद कमरे में कैद हुई घटना की फुटेज सोशल मीडिया पर बुधवार को होने के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। जांच पड़ताल करने पर आरोपी की पहचान मुरसलीन के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो वह भागने लगा और फिसल कर गिर गया जिससे उसका हाथ टूट गया।
देखें Video-
इस मामले में एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को पुलिस पकड़ने पहुंची थी, इस दौरान वह भागने लगा और गिर गया जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications