लखनऊ में बिल्डिंग गिरने से मचा हड़कंप, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

लखनऊ। यूपी के लखनऊ स्थित गोमतीनगर में अचानक एक बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया। इस दौरान बिल्डिंग के बगल वाले मकान में आग भी लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स और दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस घटना में कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है।

लखनऊ में बिल्डिंग गिरने से मचा हड़कंप, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

भरभरा कर गिर गई जर्जर इमारत

जानकारी के मुताबिक इमारत गिरने से बगल वाले घर में आग लग गई लेकिन इस दौरान कोई भी जन-हानी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। यह बिल्डिंग गोमती नगर में जीवन प्लाजा के पास स्थित है। जो कि आज मरम्मत के दौरान भरभरा कर गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के दौरान में कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।

लखनऊ में बिल्डिंग गिरने से मचा हड़कंप, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

कंस्ट्रक्शन का चल रहा था काम

बता दें, इस बिल्डिंग में पिछले कई दिनों से कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इस दौरान जर्जर इमारत भरभरा कर गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरी पुलिस फोर्स और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगातार आग को बुझाने का प्रयास किया। फिलहाल घर में रहने वाले लोगों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। आपको बता दें, हाल ही में हरजतगंज चौराहे पर भी एक जर्जर बिल्डिंग के गिरने से काफी नुकसान हुआ था। उस दौरान भी आसपास काफी हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है लगातार इस तरह की जर्जर बिल्डिंग गिरती जा रही है लेकिन प्रशासन वक्त पर इनकी मरम्मत कराने की सुध नहीं ले रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+