बदायूंः पारिवारिक झगड़े के चलते मां ने अपने साथ-साथ दो बेटों को भी दिया जहर, तीनों की मौत

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली । घटना की सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले ने पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अलऊआ नगला में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है । दरअसल विजनेश की पत्नी प्रेमवती ने अपने सात साल के बड़े बेटे मोहित और 5 साल के छोटे बेटे रोहित को जहर दे दिया । दोनो को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया ।

uttar pradesh badaun woman did suicide with her two son

इसके बाद दोनों बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रेमवती की इलाज के दौरान मौत हो गईं । एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है । वहीं इस घटना में मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन और दोनों बच्चो की मौत का जिम्मेदार जीजा विजनेश और उनके परिवार वाले हैं । उन्होंने ही सभी को जहर दिया है । क्योंकि 2012 में हुई शादी के बाद लगातार दहेज की मांग कर रहे थे और आये दिन मारपीट करते थे । इसलिए पूरा परिवार फरार हो गया है ।

एक ही परिवार में महिला समेत दो बच्चों को जहर देने की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गांव में जानकारी जुटाई तो पता चला कि तीनों की मौत के पीछे घरेलू कलह कारण सामने आया है । जिसमें महिला ने अपने दोनों बेटों को जहर दिया और बाद में स्वयं भी जहर खा लिया, जिससे तीनों की मौत हुई है । इस घटना की और भी जानकारी जुटाई जा रही है । फिलहाल तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शवों को भेज दिया है । अभी कोई तहरीर नही आई है, जो भी तहरीर आएगी जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+