यूपी: पुलिस जीप के साथ दर्दनाक हादसा, दरोगा, सिपाही और मुल्जिम की मौत
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें दरोगा, सिपाही और मुल्जिम की मौत हो गई। सोमवार की दोपहर में बिसौली कोतवाली क्षेत्री की पुलिस जीप और रोडवेज बस की टक्कर हो गई जिसमें दरोगा सहदेव सिंह सिद्धू, सिपाही सुधीर और मुल्जिम कालीचरन की मौके पर ही जान चली गई। इस हादसे में दो अन्य पुलिसकर्मी सत्य सिंह और विक्रम की हालत गंभीर है।

सामने से रोडवेज से टक्कर
घटना बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बनकोटा में हुई है। कोतवाली के तीन दरोगा और ड्राइवर जिला मुख्यालय से बंदी कालीचरन को रिमांड पर लेकर जेल से बिसौली ले जा रहे थे कि रास्ते में मुरादाबाद की तरफ से आ रही रोडवेज से आमने-सामने टक्कर हो गई।

दो की हालत नाजुक
इस हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक है जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी और एसपी सिटी घायल पुलिसकर्मियों से मिलने पहुंचे। घायलों को बरेली रेफर कर दिया गया है।

बिजनौर में तीन की मौत
यूपी के बिजनौर के नहटौर इलाके में एक मां ने पारिवारिक कलह के चलते दो मासूम बच्चों को जहर दे दिया। दोनों बच्चों की मौत हो गई। मां ने भी इसके बाद जहर खाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
बदायूं लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से जानें












Click it and Unblock the Notifications