Budaun: सपा नेता, उनकी पत्नी और मां की गोली मारकर हत्या, ट्रिपल मर्डर की वारदात से इलाके में दहशत
Budaun: सपा नेता, उनकी पत्नी और मां की गोली मारकर हत्या, ट्रिपल मर्डर की वारदात से इलाके में दहशत
Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं (Budaun) जिले के सथरा गांव में ट्रिपल मर्डर की वारदात के बाद दहशत फैल गई। यहां अलग-अलग कमरों में सपा नेता राकेश कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी और उनकी मां के शव मिले है। ट्रिपल मर्डर (triple murder) की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Budaun Police की मानें तो तीनों की हत्या गोली मारकर की गई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में इस वारदात के पीछे राजनीतिक रंजिश बताई जा रही है।

यह वारदात बदायूं (Budaun) जिले उसहैत थाना क्षेत्र के सथरा गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, सथरा गांव निवासी राकेश कुमार गुप्ता पूर्व ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य भी है। सोमवार (31 अक्टूबर) देर शाम राकेश गुप्ता के घर में कुछ लोग घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में राकेश गुप्ता उनकी पत्नी शारदा और मां शांति देवी की मौत हो गई। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। वहीं, इस वारदात की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को एकत्र कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस इस मामले की छानबीन और जांच पड़ताल में जुट गई है। इस ट्रिपल मर्डर की वारदात के पीछे राजनीतिक रंजिश बताई जा रही है। क्योंकि, राकेश गुप्ता पूर्व ब्लॉक प्रमुख थे और उनकी मां भी पूर्व प्रधान थी। इसी की रंजिश को लेकर अक्सर गांव में छोटी मोटी घटनाएं होती रहती थी। बदायूं एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि बदायूं के सथरा गांव में एक घर के अलग-अलग कमरों में सपा नेता राकेश कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी और उनकी मां का शव मिले है।
एसएसपी ने बताया कि तीनों शवों को दिखकर लगा रहा है कि तीनों को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पूछताछ में पता चला कि परिजनों की दुश्मनी एक स्थानीय परिवार से है। जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications