Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बदायूं: नवविवाहिता ने प्रेमी संग फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक प्रेमी व उसकी विवाहिता प्रेमिका ने गांव के बाहर फांसी के फंदे पर लटक का आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में एसएसपी का कहना है कि संदिग्ध हालात में एक महिला व एक पुरूष का शव गांव के बाहर पेड़ लटका मिला। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

newly wed woman found hanging from tree with lover in budaun

दो महीने पहले हुई थी लड़की की शादी

मामले में थाना सिविल लाइन के मुजाहिदपुर गांव का है। यहां के रहने वाले युवक देव उर्फ ओम सिंह का गांव के रुचि से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो दोनों के परिवार वालों को नागवार गुजरा रहा था। रुचि के घरवालों में 2 महीने पहले उसकी शादी सहसवान इलाके के एक गांव में कर दी थी। रुचि दो दिन पहले ही अपने मायके लौटी थी रुचि व उसका प्रेमी देव सिंह उर्फ ओम सिंह कल शाम से ही गायब थे। दोनों की तलाश की गई, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।

पेड़ से लटके मिले दोनों के शव

बुधवार को रुचि व देव सिंह के शव गांव के बाहर पेड़ पर लटके मिलने से हड़कंप मचा गया। मामले में देव उर्फ ओम सिंह की मां का कहना वह ऊपर कमरे में सो रहा था। पता नहीं किस समय वह घर चल गया। मां का कहना है कि इन दोनों में काफी पहले से आपस में संबंध चल रहा था। उन्हें बताया कि देव आर्मी की तैयारी कर रहा था। मामले में एसएसपी का कहना है कि संदिग्ध हालात में एक महिला व एक पुरूष का शव गांव के बाहर पेड़ लटका मिला। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+