UP News: 'सीमा-सचिन' से कम नहीं है ये Love Story, त्रिपुरा से बदायूं आई महिला, फेसबुक फ्रेंड से रचाई शादी

UP Budaun News: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन की Love Story इस समय सुर्खियों में है। चाय की दुकान से लेकर चट्टी चौराहों तक इस प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है। ऐसी ही एक लव स्टोरी बदायूं से भी सामने आई है।

UP Budaun News: पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर और नोएडा के रहने वाले सचिन की Love Story इस समय सुर्खियों में है। चाय की दुकान से लेकर चट्टी चौराहों तक खाली बैठे लोग सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी के बारे में ही बातचीत करते देखे जा रहे हैं।

ऐसी ही एक प्रेम कहानी और सामने आई है जिसमें एक एक महिला अपने बेटे को लेकर अपने घर से करीब 2300 किलोमीटर दूर अपने प्रेमी से मिलने चली आई। पति को छोड़कर प्रेमी से मिलने पहुंची महिला अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ शादी कर ली है। अब वह उसके साथ ही रहना चाहती है।

love-story-of-up-badaun-man-and-tripura-woman-is-no-less-than-pakistan-seema-haider

महिला द्वारा थाने पहुंचकर भी अपने प्रेमी के साथ शादी करने की बात कही गई है। उसका कहना है कि वह बची हुई जिंदगी अपने प्रेमी के साथ ही गुजारना चाहती है। फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ने पर महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

फेसबुक पर हुई मुलाकात फिर दोस्ती और उसके बाद हुआ प्यार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र के खुदवारा गांव का रहने वाला धर्मेंद्र पाल नाम का युवक राजस्थान में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता है। धर्मेंद्र अपने खाली समय में फेसबुक चलाता था। करीब 5 महीने पहले फेसबुक पर धर्मेंद्र की मुलाकात त्रिपुरा की एक महिला से हुई।

दोनों ने फेसबुक पर दोस्ती की उसके बाद दोनों चैटिंग करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान धर्मेंद्र को त्रिपुरा की भाषा नहीं आती थी और महिला को धर्मेंद्र की भाषा भी नहीं समझ में आती थी। हालांकि दोनों एक दूसरे की भाषा समझने के लिए बातचीत की।

दोस्ती के बाद भाषा सीखने के चक्कर में दोनों की एक दूसरे से काफी लंबी बातचीत होने लगी। यही बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इस दौरान महिला द्वारा धर्मेंद्र को बताया गया कि उसका पति शराब पीता है और शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।

महिला ने बताया कि वह अपने पति से काफी परेशान हो गई है, ऐसे में अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। इस बात को लेकर दोनों में कई दिन तक बातचीत होती रही। उसके बाद धर्मेंद्र और महिला दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया।

पति को छोड़कर 2300 किलोमीटर दूर आई महिला

ऐसे में अपने पति को छोड़कर महिला अपने बेटों को साथ लेकर त्रिपुरा से निकल गई और अगरतला से होते हुए गुवाहाटी पहुंची। गुवाहाटी पहुंचने के बाद वहां से ट्रेन से वह गाजियाबाद चली आई। इस दौरान रास्ते में दोनों की मैसेंजर पर चैटिंग होती रही। धर्मेंद्र भी राजस्थान से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचा।

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से महिला को लेकर वह अपने गांव में आया। उसके बाद धर्मेंद्र के परिजनों को इसकी जानकारी हुई। यह भी कहा जा रहा है कि धर्मेंद्र के परिवार वाले महिला की भाषा को नहीं समझ पा रहे हैं, वहीं महिला भी धर्मेंद्र के परिजनों की भाषा को अभी नहीं समझ पा रही है।

हालांकि महिला का कहना है कि वह धीरे-धीरे यहां की भाषा सीख लेगी और दोनों अपनी बाकी जिंदगी एक-दूसरे के साथ बिताएंगे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बदांयू पहुंचने के बाद महिला और धर्मेंद्र कादरचौक थाने पहुंचे। थाने पहुंचकर दोनों ने बताया कि दोनों ने शादी कर ली है और एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+