बदायूं: डीसीएम से टक्कर के बाद बाइक सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे तीन लोग

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में बदायूं-मुरादाबाद हाइवे स्थित जीटीआई कॉलेज के पास डीसीएम और बाइक की आमने सामने से हुई भिड़ंत में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। यह चारों एक कि बाइक पर सवार थे। मरने वालों में तीन लोग एक परिवार हैं। डीसीएम का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। एक साथ हुई 4 लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Recommended Video

      बदायूं: डीसीएम से टक्कर के बाद बाइक सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे तीन लोग
      four people lost life in road accident in badaun

      हादसे में चार लोगों की मौत

      मामला थाना सिविल लाइन इलाके के बदायूं मुरादाबाद हाइवे स्थित जीटीआई कॉलेज के पास का है। डीसीएम और बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में थाना बिनावर क्षेत्र के गांव खुनक निवासी असगर अली की पत्नी मुबरीन , बेटी सना व गुनगुन बाइक से वजीरगंज के बनकोटा गांव में स्थित एक दरगाह पर ज्यारत को जा रहे थे। बाइक उनका धेवता जुबैर पुत्र फारुख निवासी गांव सिरोही थाना भमोरा, बरेली चला रहा था। इसी दौरान बाइक जीटीआई कॉलेज के पास डीसीएम से बाइक टकरा गई। हादसे में चारों की मौत हो गई।

      डीसीएम का ड्राइवर हुआ फरार

      डीसीएम का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। एक साथ हुई 4 लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सिविल लाइन थानाध्यक्ष सुधाकर पांडे ने बताया कि बदायूं की तरफ से बाइक सवार ने दूसरी तरफ से आ रही डीसीएम में अनियंत्रित होकर घुस गई, जिसमें एक महिला की मौत पिछले टायर के हिस्से में आने से हो गई और दूसरी टक्कर से महिला की मौत हुई, जबकि युवक और किशोरी की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+