Badaun Double Murder: सड़क किनारे दो महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप, जलाने की भी हुई है कोशिश
उत्तर प्रदेश में पुलिस की सख्ती के बावजूद आए दिन महिला अपराध के संगीन मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को बदायूं जिले से भी एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमे सड़क किनारे दो अज्ञात महिलाओं के अधजले शव मिले हैं। दोनों शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
सड़क किनारे मिले दो महिलाओं के अधजले शव
बता दें कि पूरा मामला बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र के बची झझरऊ इलाके का है, जहाँ उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ग्रामीण ने ककराला नौली मार्ग से गुजरते समय सड़क किनारे दो महिलाओं के अधजले शव पड़े हुए देखे। चश्मदीद ग्रामीण के अनुसार शवों को देखने के बाद वो इसकी सूचना देने पहले प्रधान के पास पहुंचे लेकिन प्रधान अपने घर पर नहीं मिले। जिसके बाद उन्होंने चौकी में जाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी।

नहीं हो पाई है शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद ग्रामीण 'रामपाल दास' की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो महिलाओं के शवों क़ो कब्जे में लेकर पोस्टहो मार्टम क़ो भेज दिया। पुलिस के अनुसार आसपास के इलाके की छानबीन करने के बाद कोई भी ऐसी चीज या वस्तु पुलिस को नहीं मिली जिससे दोनों में से किसी शव की शिनाख्त हो पाए। शुरुवाती जांच में मामला साफतौर पर हत्या का लग रहा है। वहीं घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनो की शिनाख्त करने में जुट गई है। साथ ही मामले में उसैत थाने में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications